The Lallantop

पूर्व CM समेत गुजरात BJP के आठ बड़े नेताओं ने कहा, 'हम नहीं लड़ेंगे चुनाव!'

पूर्व CM विजय रुपानी और पूर्व डिप्टी CM नितिन पटेल नहीं लड़ेंगे चुनाव.

Advertisement
post-main-image
विजय रुपाणी और नितिन पटेल (फोटो - आजतक)

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी (Vijay Rupani) और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (Nitin Patel) ने एलान किया है कि वो इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे.  नितिन पटेल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील को ख़त लिखकर कहा कि वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक़, बोटाद के मौजूदा विधायक और गुजरात के उर्जा मंत्री सौरभ पटेल और विजय रुपानी के मंत्रीमंडल में शिक्षा और राजस्व मंत्री रहे भुपेन्द्र सिंह चुडासमा ने भी चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी है. भूपेंद्र सिंह के अलावा रुपाणी सरकार के कुल 8 मंत्रियों ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. इन तीनों के अलावा, गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा, रुपाणी सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री विभावरी दावे, ट्रांसपोर्ट मंत्री वल्लभ काकड़िया और कृषि मंत्री आर सी फलदू भी चुनावी मैदान में नहीं होंगे.

पहले से ही ख़बर थी कि भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट बुधवार, 9 नवंबर की देर शाम जारी होनी थी. बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए. ये भी ख़बर पहले से ही थी कि बीजेपी अपने कई दिग्गज नेताओं और विधायकों का टिकट काट सकती है. सबकी नज़रें थीं पूर्व सीएम विजय रुपाणी और पूर्व डिप्टी CM नितिन पटेल पर थीं. और, अब तो सारे क़यास साफ़ हो चुके हैं.

Advertisement

विजय रुपाणी राजकोट वेस्ट विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक हैं. 2106 में आनंदीबेन पटेल की जगह विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री का पद संभाला था, लेकिन 2021 के चुनावों से एक साल पहले रूपाणी को पद छोड़ना पड़ा था. फिर उनकी जगह भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया था. वहीं, नितिन पटेल मेहसाणा विधानसभा सीट के विधायक से हैं. 1990 से ही विधायक हैं. आनंदीबेन और रुपाणी सरकार में डिप्टी CM रहे, लेकिन 2021 चुनाव के बाद उन्हें भी सत्ता से बेदेखल होना पड़ा.

गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं - 1 और 5 दिसंबर को. 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के चुनाव के नतीजों के साथ ही गुजरात के चुनावी नतीजों की घोषणा की जाएगी. 

गुजरात चुनाव 2022: जातिगत राजनीति, गोपाल इटालिया और दिल्ली नगर निगम चुनावों पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल

Advertisement

Advertisement