The Lallantop

दिन में गरीब बच्चों को पढ़ाता और रात में कुली का काम करता है ये शख्स!

संघर्ष की जीती जागती मिसाल

Advertisement
post-main-image
लोग कर रहे सलाम!

लोग अपने सपने पूरे करने के लिए क्या नहीं करते हैं. हाल ही में हमने आपको एक खबर बताई थी जिसमें एक गार्ड की नौकरी करने वाला लड़का नाइट शिफ्ट के दौरान सरकारी नौकरी की तैयारी भी करता है. ये खबर काफी चली थी और लोगों ने बिहार के इस लड़के के जज्बे को सराहा था. अगर आपने वो खबर मिस कर दी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब ऐसी ही एक और खबर सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral News) है. खबर उड़ीसा से है. यहां ब्रह्मपुर के रहने वाले नागेशु पात्रो दिन में गरीब बच्चों को पढ़ाते हैं और रात में कुली का काम करते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

31 साल के नागेशु दिन में गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हैं और फिर रात में खर्चा चलाने के लिए ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करते हैं. इतना ही नहीं, वे एक कॉलेज में गेस्ट लेक्चरर के तौर पर भी काम करते हैं. नागेशु का मानना है कि कोई भी गरीब बच्चा पैसों की कमी के चलते अच्छी शिक्षा से वंचित ना रह जाए. वो साल 2011 से रेलवे स्टेशन पर बतौर कुली काम कर रहे हैं. देखिए उनकी तस्वीरें...

Advertisement

नागेशु ने बताया, 'मैं यहां बीते 12 साल से काम कर रहा हूं. रात में मैं कुली के तौर पर काम करता हूं और दिन में बच्चों को पढ़ाता हूं. इसके चलते मैं खुद भी थोड़ा बहुत पढ़ लेता हूं. 2006 में मैंने पढ़ाई छोड़ दी थी और फिर 2012 में दोबारा से शुरू की. मैंने कुली का काम करते हुए ही एमए की परीक्षा पास की है. मैं एक प्राइवेट कॉलेज में गेस्ट लेक्चरर के तौर पर भी काम करता हूं.' नागेशु की ये खबर खासी वायरल है. लोग नागेशु के इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं. लोगों ने मामले पर तरह-तरह के कॉमेंट किए हैं.वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

सोशल लिस्ट: 'पठान' के ट्रेलर में शाहरुख खान ने जय हिंद और सोल्जर कहा, फैंस बॉयकॉट गैंग के पीछे पड़ गए

Advertisement
Advertisement