The Lallantop

तीसरे टेस्ट की पिच देखकर टीम इंडिया को बिना खेले घर आ जाना चाहिए

इतनी हरियाली है कि 22 गज की पट्टी ढूंढ़ना मुश्किल है.

Advertisement
post-main-image
वॉन्डरर्स की पिच इतनी हरी कभी नहीं देखी गई है.
साउथ अफ्रीका में हरियाली टीम इंडिया का पीछा नहीं छोड़ रही है. केप टाउन और सेंचुरियन में पिच की हरियाली से टीम अभी उबर भी नहीं पाई थी कि अब तीसरे टेस्ट से पहले पिच देखकर परेशानियां और बढ़ गई हैं. उम्मीद ये थी कि 24 जनवरी से शुरू हो रहे जोहन्नसबर्ग के वॉन्डरर्स मैदान पर इंडिया को बैटिंग फ्रेंडली पिच मिलेगी जैसा कि अभी तक रिकॉर्ड रहा था. मगर यहां भी पिच पर हरियाली छाई दिख रही है. 2015 में इंडिया टूर पर साउथ अफ्रीका हार गई थी और इसी के बदले में अब अफ्रीकी टीम क्लीन स्वीप को अपना मकसद बना चुकी है. यहां की हरी पिच देखकर ये और साफ हो गया है. 1 यही एक मैदान है जहां इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. साउथ अफ्रीका में अभी तक इंडिया ने इकलौता टेस्ट यहीं जीता है. भारत ने साल 2006 में सीरिज का पहला टेस्ट जीता था जो इस जमीन पर भारत की अकेली जीत है. फिर एक दिसंबर 2006 को इकलौता टी-20 मैच भी इंडिया इसी मैदान पर जीता था.  टीम इंडिया साल 2003 वर्ल्ड कप फाइनल तक भी पहुंची थी और वो मुकाबला यहीं हुआ था. इसी पॉजिटिविटी के साथ टीम इंडिया तीसरे टेस्ट में जा रही थी. मगर यहां वॉन्डरर्स के ग्रीन टॉप को देखकर टीम की सांस फूलने लगी है. देखिए कुछ ऐसी दिख रही है पिच- शनिवार रात तक रिलैक्स करने के बाद संडे को पूरी टीम वॉन्डरर्स मैदान पर संडे को खूब पसीना बहाती दिखी. बताया जा रहा है कि कोहली एंड कंपनी ने अपनी धुरंधर बल्लेबाजों को चेतावनी दी है कि यहां नाक बचाने का आखिरी मौका है. बॉलर्स ने पिछले दोनों मैचों में अच्छा परफॉर्म किया है इसलिए अब अजिंक्य रहाणे को प्लेयिंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. साथ ही दिनेश कार्तिक ने भी यहां घंटों नेट्स प्रैक्टिस की. खास बात ये कि किसी भी टेस्ट मैच से पहले लगातार तीन दिन की नेट प्रैक्टिस नहीं होती है. मगर इस बार टीम इंडिया के प्रैक्टिस शेड्यूल में मैच से पिछले दिन यानी मंगलवार तक नेट सेशन रखे गए हैं. इस साफ है कि टीम इस आखिरी मैच को कितनी गंभीरता से ले रही है और अपनी कमियों पर कैसे ध्यान दे रही है. इंडिया से शुक्रवार को साउथ अफ्रीका पहुंचे बॉलर शार्दुल ठाकुर और नवदीव सैनी ने नेट्स पर खूब गेंदबाजी की. नेट प्रैक्टिस का वीडियो- अब आते हैं यहां की पिच में घरेलू टीम को मिलने वाले फायदे की. सेंचुरियन टेस्ट में पिच क्युरेटर को ये कहा गया था कि भारतीय उपमहाद्वीप जैसी विकेट तैयार कर दी है. मगर यहां वॉन्डरर्स में पिच को हरा कर दिया गया है जिससे गेंदबाजों को खूब उछाल और तेजी मिलेगी. सोशल मीडिया पर मजे लेने वालों की कमी नहीं है. ये तस्वीर काफी घूम रही है जिसमें कोहली को इंडियन पिच ले जाते दिखाया गया है. आप भी देख लीजिए. काफी कुछ कह जाती है ये मॉर्फ्ड तस्वीर. Kohli1
Also Read:

भारत तो विदेश में मैच हार रहा, ऑस्ट्रेलिया को तो अपने घर में ही धो दिया गया है

Advertisement

प्रचंड फॉर्म में हैं ऋषभ पंत, कोई सेलेक्टर्स को बता दो यार

राहुल द्रविड़ ने 4 विकेट भी लिए थे, वीडियो देख जान ल्यो कौन-कौन था शिकार

Advertisement
Advertisement