The Lallantop

'कहानी सुनो' पर रील बना रही थी लड़की, अचानक बंदर आ गया, देखकर डर के मारे गिर गई!

इतना जोर से भागी कि...

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

कुछ साल पहले शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक आने के बाद से लोगों में शॉर्ट वीडियो बनाने का जो क्रेज चढ़ा था. वो आज रील्स और शॉर्ट्स के जमाने में भी जारी है. लोग मौका देखते ही रील बनाने लगते हैं. फिर चाहे किसी की लड़ाई हो या शादी. खाना खाने होटेल में गए हों या फिर किसी भंडारे में जीमने, मौका मिलते ही रील बनाना शुरू. लोगों ने तो मेट्रो को भी नहीं छोड़ा है. कई बार रील आपको फेमस कर देती हैं तो कई बार वायरल (Social Media Viral Instagram Reels) कर देती हैं. हर बार वायरल होना, फेमस नहीं होता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया पर एक रील वीडियो काफी देखा जा रहा है. रील बनाने की रील काफी वायरल है. इसमें एक लड़की अपना फोन दीवार के पास रखकर 'कहानी सुनो' पर रील रिकॉर्ड कर रही थी कि अचानक वहां पर बंदर आ गया. बंदर को देख लड़की डर गई. वो भागने लगी. आखिर में टक्कर खाकर गिर गई. ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. यहां से ये काफी वायरल है. 8 मार्च को शेयर किए गए इस वीडियो पर करीब 90 लाख व्यूज आ चुके हैं. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Advertisement

लोगों को ये रील देख मौज आ रही है. वे इस पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. कह रहे हैं कि बंदर ने सच में कहानी सुन ली.' किसी ने लिखा कि कहानी सुनने बंदर आ गया.' एक ने लिखा कि ये कैसी कहानी है कि शुरू होते ही खत्म हो गई.' कुछ ने लिखा कि रील बनाने के लिए कितने खतरे उठाने पड़ते हैं.' कुल मिलाकर लोगों को तो ये वीडियो पसंद आ रहा है और वे इस पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: असद एनकाउंटर का कारण बात योगी आदित्यनाथ को थैंक्स कहा लेकिन इस बात पर बवाल

Advertisement
Advertisement