The Lallantop

छोटी सी बच्ची ने गाया इतना शानदार गाना, पूरा इंटरनेट खुश हो गया!

आवाज के दीवाने हुए लोग

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

सोशल मीडिया के प्रभावशाली होने से एक फायदा ये हुआ है कि कोई भी टैलेंट अब पहचान का मोहताज नहीं रहता है. एक वायरल वीडियो (Social Media Viral Videos) लोगों की जिंदगी बदल देता है. ऐसे हमने कई उदाहरण देखे हैं. ताजा उदाहरण बिहार के अमरजीत जयकर (Amarjeet Jaikar Viral Video) हैं. अमरजीत के वीडियो वायरल होते ही उन्हें कई सिंगर्स ने अपने साथ काम करने का मौका दिया है. अब ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इसमें एक छोटी सी बच्ची ने इतना कमाल का गाना गाया है कि लोग उसकी आवाज के दीवाने हो गए हैं. वीडियो राजस्थान का बताया जा रहा है. इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची अपने माता-पिता के साथ बैठी है. मां ढोलक तो पिता हारमोनियम बजा रहे हैं. बच्ची राजस्थानी हिट गाना 'कंठी पर मोर बोले, पर आ बनड़ी ना बोले' गाना गा रही है. बच्ची का वीडियो इतना वायरल है कि लोग उसके टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. बच्ची के सुर ताल सुनकर लोग हैरान हैं कि इतनी कम उम्र में कोई ऐसा कैसे गा सकता है. जब बच्ची गाती है तो मां और पिता के चेहरे पर अलग सी मुस्कान आ जाती है. मानो वो गर्व से फूले नहीं समा रहे हों. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Advertisement

अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल हो रहा है. लोग कह रहे हैं कि बच्ची को सही ट्रेनिंग मिले तो ये काफी आगे जा सकती है. किसी ने कहा कि अगर आप में टैलेंट है तो एक ना एक दिन जरूर सामने आता है.' एक यूजर ने लिखा कि इस छोटी सी बच्ची की आवाज सुनकर दिल खुश हो गया. पूरा सुनें और जो डिप्रेशन में है. एक बार उसके चेहरे पे भी मुस्कान ला दे.'

 कुल मिलाकर लोगों को तो इस बच्ची का वीडियो काफी पसंद आ रहा है और सब उसकी तारीफ कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

Advertisement

वीडियो: सोशल लिस्ट: मनीष कश्यप का ट्विटर अकाउंट बंद, पुराने ट्वीट्स में सामने आई नफरत और गाली-गलौज

Advertisement