The Lallantop

वरमाला के बाद शादी से मना किया, फिर लड़के वालों के जाने के बाद वहीं कर ली प्रेमी से शादी

लड़केवालों ने पुलिस को बुला लिया था.

Advertisement
post-main-image
शादी और मंडप सांकेतिक फोटो (फोटो: इंडिया टुडे)

उत्तर प्रदेश में एक लड़की ने वरमाला के बाद शादी करने से इंकार कर दिया. दुल्हन (Bride) को घरवालों ने बहुत समझाया, लेकिन वो नहीं मानी. पुलिस भी आई, लेकिन बात नहीं बनी. आखिर दुल्हन ने शादी से मना क्यों कर दिया? दरअसल, वरमाला के बाद अगली सुबह दुल्हन का प्रेमी आया और फिर उसके साथ उसकी शादी हो गई. पूरा मामला विस्तार से जानते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या हुआ था? 

उत्तर प्रदेश में एक जगह है नैनी. यहां बड़ी ही फिल्मी घटना घटी. दरअसल, काजीपुर इलाके से लड़के वाले बारात लेकर आए फुल गाजे-बाजे के साथ. बारात को पहुंचना था नैनी के मेवालाल बगिया के एक गेस्ट हाउस में. बारात पहुंची भी, सारी रीति और रिवाजों के साथ द्वारपूजा भी हुई. जयमाल भी हो गया. बाराती डीजे और बैंड की मिक्स धुन पर बकायदा नागिन डांस भी कर रहे थे. सब खुश थे. लगभग सारे रिवाज पूरे हो चुके थे, इंतजार था शुभ मुहूर्त का, फेरों के लिए. जिसमें पती-पत्नि सात तरह की कसमें खाते हैं सात जन्म तक साथ निभाने के लिए. 

इंडिया टुडे से जुड़े पंकाज श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, मुहूर्त आया तो पत्नी ने फेरे लेने से मना कर दिया. लड़की के अचानक मुकरने पर बाराती सन्न रह गए. घरवालों ने बहुत समझाया, रिश्तेदारों ने भी समझाने की काफी कोशिशें की लेकिन लड़की नहीं मानी. इसके बाद लड़के वालों ने पुलिस को बुला लिया. पुलिस ने भी समझाया. लेकिन लड़की जिद पर अड़ी रही. पुलिस ने समझौता करवाया. फिर बाद में लड़केवालों ने भी शादी से इनकार कर दिया. बारात बिना लड़की के वापस लौट गई.

Advertisement
प्रेमी के साथ चली गई

रिपोर्ट के मुताबिक, शादी टूटने के बाद अगली सुबह सामान समेटा जा रहा था. इस बीच लड़की का प्रेमी वहां पहुंच गया. लड़की ने अपने घरवालों से कहा कि वो उसके प्रेमी के साथ उसकी शादी करवा दें. जिसके बाद उसी मंडप के नीचे लड़की की शादी उसके प्रेमी से हो गई और वो अपने प्रेमी के साथ चली गई.

वीडियो: नन और संत की कहानी, कपड़ा छू जाने से हुआ था प्यार, अब शादी!

Advertisement
Advertisement