गाजियाबाद के सिकरोड़ गांव में एक शख्स के लापता होने के चार साल बाद पुलिस ने पत्नी और उसके एक पुरुष दोस्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक कथित तौर पर इन दोनों ने मिलकर व्यक्ति की हत्या की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद पत्नी के दोस्त के घर में शव को गाड़ दिया गया था. छह फीट गहरी खुदाई के बाद इसका पता चला है.
चार साल से गायब था गाजियाबाद का शख्स, पत्नी के प्रेमी के घर में दफन मिलीं हड्डियां!
पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.


पुलिस ने बताया कि चंद्रवीर सिंह (46) उर्फ पप्पू 28 सितंबर 2018 को लापता हो गए थे. उनके भाई भूरे सिंह ने गाजियाबाद के सिहानी गेट पुलिस थाने में 5 अक्टूबर 2018 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके भाई को किडनैप किया है और इसके आधार पर आईपीसी की धारा 364 के तहत मामला दर्ज किया गया था.
हालांकि, इस केस की जांच में लंबे समय तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली और अंतत: मामला बंद कर दिया गया था. इधर, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्राइम ब्रांच ऐसे मामलों की जांच कर रही थी, जिनमें कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया था. इसमें से एक मामला ये भी था.
पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद जिले के क्राइम ब्रांच और नंदग्राम थाने की टीम ने मिलकर इस केस को हल किया है. इसी के आधार पर सविता और उसके पड़ोसी अरुन उर्फ अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है.
‘पति ने जताई थी आपत्ति’रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने ये भी बताया कि पूछताछ के दौरान सविता और अरुन ने स्वीकार किया है कि वो साल 2017 से प्यार में थे. सविता के पति और उनके घरवालों को इसके बारे में पता चल गया था.
पुलिस अधिकारी ने कहा,
'आरोपी ने बताया है कि चंद्रवीर ने उन दोनों को साथ में देख लिया था और इसपर आपत्ति जाहिर की थी. लेकिन वो छुपकर मिल रहे थे. इसके चलते पीड़ित शख्स अपनी पत्नी को आए दिन पीटता था. इसलिए दोनों ने मिलकर उसे अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई.'
पुलिस ने बताया कि 28 सितंबर की रात को चंद्रवीर घर लौटा और एक खटिया पर जाकर सो गया था. इस बीच सविता ने अरुन को अपने घर बुलाया और अरुन ने नींद में ही चंद्रवीर को गोली मार दी. सविता की मदद से अरुन शव को अपने घर ले गया, जहां उसने शव को गड्ढे में गाड़ दिया और कुछ दिन बार उस पर कंक्रीट लगा दिया ताकि किसी को शक न हो.
वीडियो: तिहाड़ जेल में कैदी ने निगले चार मोबाइल फोन, फिर बहुत बड़ी दिक्कत हो गई











.webp?width=275)


.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



