The Lallantop

मूसेवाला मर्डर केस में नए गैंगस्टर की एंट्री, कातिलों की जानकारी के बदले 5 लाख देगा भूपी राणा!

हरियाणा की एक जेल में बंद गैंगस्टर भूपेंद्र सिंह उर्फ ​​भूपी राणा ने गुरुवार 2 जून को मूसेवाला सिद्धू की हत्या को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट किया.

Advertisement
post-main-image
मूसेवाला मर्डर केस में नए गैंगस्टर की एंट्री (फोटो- आजतक)

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या (Sidhu Moosewala Murder) के मामले में अब एक नए गैंगस्टर की एंट्री हो गई है. हरियाणा की एक जेल में बंद गैंगस्टर भूपेंद्र सिंह उर्फ ​​भूपी राणा (Bhoopi Rana) ने गुरुवार 2 जून को मूसेवाला सिद्धू की हत्या को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट किया. हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस पोस्ट में भूपी राणा ने घोषणा की कि सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों के बारे में जानकारी देने वाले को वो 5 लाख रुपये का इनाम देगा. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

खबर के मुताबिक करनाल की जेल में बंद भूपी राणा के सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए पोस्ट में कहा गया है-

हमारा सिद्धू मूसेवाला के साथ कोई संबंध नहीं था. लेकिन अब अगर उसे हमारा भाई कहकर मार दिया गया है, तो हम अपनी जिम्मेदारी जानते हैं. सभी से निवेदन है कि अगर किसी को मूसेवाला के हत्यारों के बारे में जानकारी है तो हमें बताएं कि वे कनाडा में है या अमेरिका में. जानकारी के लिए 5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा और मुखबिर का नाम गुप्त रखा जाएगा.

Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक कुछ समय पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने आरोप लगाया था कि सिद्धू मूसेवाला उसके प्रतिद्वंद्वी दविंदर बंबीहा गैंग के साथ काम कर रहा था और भूपी राणा भी उसी गैंग के साथ काम करता है. खबर के मुताबिक बुधवार रात एक अन्य पोस्ट में भूपी राणा गैंग ने कहा-

हम मूसेवाला को वापस नहीं ला सकते, लेकिन उसकी हत्या का बदला जरूर ले सकते हैं.

उधर मूसेवाला की हत्या की जांच कर रही SIT के सदस्य ने कहा कि जेल में बंद गैंगस्टरों के नाम के सोशल मीडिया खातों को सीधे उनके साथ नहीं जोड़ा जा सकता. एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए अखबार को बताया-

Advertisement

पंजाब पुलिस की साइबर सेल सोशल मीडिया पर डाली गई सभी पोस्ट और हाल ही में अलग अलग सोशल मीडिया अकाउंट्स से मिली धमकियों की जांच कर रही है.

यहां साफ कर दें कि दी लल्लनटॉप ऐसे किसी भी पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है.

देखें वीडियो- मूसेवाला की हत्या में आ रहा बम्बिहा गैंग का नाम, जानें पूरी कहानी

Advertisement