The Lallantop

दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई लहंगे की चेकिंग, तस्करी में मिला चौंकाने वाला सामान!

दिल्ली एयरपोर्ट का ये सीन देखकर सब दंग रह गए!

Advertisement
post-main-image
लहंगे की फोल्डिंग ने में छिपे थे लाखों रुपए (फोटो- ट्विटर/आजतक)

सोने और करंसी की तस्करी के लिए आपने अजीबोगरीब तरीकों के बारे में सुना ही होगा. कभी अंडरवियर के अंदर छिपाकर, तो कभी कैप्सूल खाकर. अब दिल्ली एयरपोर्ट पर भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स लहंगे के अंदर करीब 50 लाख रुपए मूल्य के विदेशी नोट छिपाकर ले जा रहा था. फिलहाल उसे सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंपा गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मामला 4 फरवरी का है. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर CISF के सुरक्षाकर्मी चेकिंग कर रहे थे. तभी इंटेलिजेंस टीम ने बिहेवियर डिटेक्शन के आधार पर एक यात्री की संदिग्ध गतिविधि को देखा. बैग की चेकिंग में एक लहंगा मिला, जिसकी लेयर्स में 51,800 यूरो और 5,000 अमेरिकी डॉलर के नोट छिपे थे.

Advertisement
बैंकॉक जा रहा था यात्री

CISF के सहायक महानिरीक्षक सह जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि यात्री बैंकॉक जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-85 में सवार होने वाला था. गेट नंबर 5 के पास जब चेक-इन ट्रॉली को स्कैन किया गया, तो उसमें नोट्स जैसी कुछ इमेज दिखाई दी. शक होने पर उसे सीमा शुल्क कार्यालय में लाया गया, जहां बैग खोलने पर उसमें से 51,800 यूरो और 5,000 अमेरिकी डॉलर कीमत के नोट बरामद हुए. भारतीय सिस्टम में कन्वर्ट करें तो लगभग-लगभग 50 लाख रुपये. ये नोट लहंगे की फोल्डिंग में छिपाए गए थे. यात्री ने इतने पैसे ले जाने के संबंध में कोई डॉक्युमेंट पेश नहीं किए, जिसके बाद उसे सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंपा गया. उसकी पहचान भालेराव प्रशांत भीमराव के रूप में हुई है.

एयरपोर्ट पर गजब कारनामे करते हुए पकड़े गए हैं लोग

27 जनवरी को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर बैग के अंदर छिपाकर लाए जा रहे 4 बंदर और 14 सांपों को पकड़ा था. इन जानवरों को एक महिला समेत 3  यात्री बैंकॉक से ला रहे थे.
23 जनवरी को ही जयपुर एयरपोर्ट से कस्टम विभाग ने 956 ग्राम सोने के साथ दो यात्रियों को पकड़ा था. यात्रियों ने ये सोना ट्रैक पेंट और अंडरवियर में सिलिकॉन रबर के कैप्सूल में छिपा रखा था.

24 जनवरी को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक यात्री से 81 लाख रुपए मूल्य के 90,000 अमेरिकी डॉलर जब्त किए थे, जो उसने किताब के पन्नों के बीच छिपाए थे.

Advertisement

वीडियो: इन 9 एयरपोर्ट्स पर लैंडिंग कराना है दुनिया में सबसे मुश्किल; भारतीय एयरपोर्ट भी शामिल?

Advertisement