The Lallantop

गलवान घाटी में झड़प के बाद भी चीनी सेना मौजूद, 200 से ज्यादा ट्रक और टेंट लगाए

सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में यह सामने आया है.

Advertisement
post-main-image
गलवान में चीन में सैन्य क्षमता में कोई कटौती नहीं की है. सैटेलाइट से मिली तस्वीरों में यह साफ देखा जा सकता है. (Photo: Planet labs via AP)
लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव वाली जगह की नई तस्वीरें सामने आई हैं. गलवान घाटी की ये तस्वीरें सैटेलाइट से ली गई हैं. इनमें झड़प वाली जगह को साफ देखा जा सकता है. साथ ही ये बात भी सामने आई है कि वहां पर बड़ी तादाद में चीनी सैनिकों की मौजूदगी है. ये तस्वीरें चीनी सेना के पीछे हटने की खबरों पर सवालिया निशान लगा देती हैं.
'प्लैनेट लैब्स' की ये सैटेलाइट तस्वीरें 'इंडिया टुडे' ने जारी की हैं. यह तस्वीरें 16 जून की हैं. यानी सैनिकों के झगड़े के एक दिन बाद की. दोनों ओर के सैनिकों में 15 जून की शाम से रात तक झड़प हुई थी. तस्वीरों में साफ दिखता है कि 6 जून को लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बातचीत में तनाव कम करने के समझौते पर अमल नहीं हुआ है. गलवान घाटी में चीनी सेना पहले की तरह ही मौजूद है. यहां तक कि उसने अपनी क्षमता भी बढ़ाई है.
'इंडिया टुडे' के पत्रकार शिव अरूर के अनुसार, ये तस्वीरें चार बातें साफ करती हैं -
1. तनाव और टकराव वाली जगहों पर कोई डिसएंगेजमेंट नहीं हुआ है. यानी चीनी सेना अभी भी वहां मौजूद है. 2. आशंका है कि पहले की तुलना में चीन का संख्याबल बढ़ा है. 3. पीछे हटने की चीन की कोई मंशा नहीं है. 4. 15 जून को जो हिंसा हुई, वह सोची-समझी साजिश के तहत हुई.
गलवान में चीन ने संख्या बढ़ाई
गलवान नदी के किनारे चीनी सैनिक और उनके ट्रकों की मौजूदगी सैटेलाइट इमेज में दिख रही है. 'इंडिया टुडे' के अनुसार, इन तस्वीरों से गलवान घाटी में चीनी सेना के 200 ट्रक और कई टेंट होने की पुष्टि होती है. नीचे की दोनों फोटो में आप यह देख सकते हैं-
(Source: Planet Labs)
(Source: Planet Labs)

(Source: Planet Labs)
(Source: Planet Labs)

भारत की बैकअप पोजिशन बरकरार
'इंडिया टुडे' के अनुसार, गलवान घाटी में चीन की तुलना में भारत के सैनिक कम थे. बावजूद इसके, भारतीय सैनिक वहां पर डटे रहे. बता दें कि गलवान घाटी में झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने की पुष्टि हो चुकी है. इनके अलावा कई जवान घायल भी बताए जाते हैं. शहीद होने वालों में एक कमांडिंग ऑफिसर भी हैं. नीचे वाली फोटो में भारतीय सेना की बैकअप पोजिशन दिख रही है.
सड़क पर सफेद और काले रंग में निशान दिख रहे हैं, वे भारतीय बैकअप पॉजीशन हैं. (Source: Planet Labs)
सड़क पर सफेद और काले रंग में निशान दिख रहे हैं, वे भारतीय सेना की पीछे वाली पोस्ट हैं. (Source: Planet Labs)

गलवान घाटी में टकराव वाली जगह चीन की मौजूदगी बढ़ी
इसके अलावा चीन ने समझौता बातचीत के दौरान भी गलवान घाटी में झड़प वाली जगह पर अपनी मौजूदगी बढ़ाई. तस्वीरों से पता चला है कि चीन ने अपनी सेना को तीन हिस्सों में बांट दिया. एक के तहत उसने अपनी फॉरवर्ड पोस्ट पर सैनिकों की संख्या बढ़ाई. इसके अलावा दो हिस्सों को उसने लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी एलएसी की तरफ मोड़ दिया. नीचे की तस्वीरें देखिए-
(Source: Planet Labs)
(Source: Planet Labs)

(Source: Planet Labs)
(Source: Planet Labs)

(Source: Planet Labs)
(Source: Planet Labs)

तस्वीरों में दिख रहा है कि चीन की तरफ कई सैन्य वाहन कतार से खड़े हैं. साथ ही उसके इलाके में जो पीछे की पोस्ट हैं, वहां पर भी क्षमता बढ़ाई गई है.


Video: भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में तीन नहीं, बल्कि 20 जवान शहीद हुए

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement