The Lallantop

काली माता के सामने कॉन्डम का नाम कैसे लिया!

फिल्म 'मस्तीज़ादे' पर भड़क गए दिल्ली के एक वकील साब. सनी लिओनी समेत पूरी स्टार कास्ट के खिलाफ FIR.

Advertisement
post-main-image
इसी सीन पर हुई शिकायत
भावनाएं फिर आहत हो गई हैं. डबल मीनिंग और छिछले डायलॉग्स से भरी सनी लिओनी की फिल्म है 'मस्तीज़ादे'. इसके एक सीन पर दिल्ली के एक वकील साब बिफर गए हैं. आरोप लगाया है कि हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और इस बारे में शिकायत की. मुंबई के एक थाने में सनी लिओनी, तुषार कपूर, वीर दास और डायेरक्टर-प्रोड्यूसर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. जिन्होंने शिकायत की उनका नाम है गौरव गुलाटी. जिस सीन पर शिकायत की, वो ये है: https://www.youtube.com/watch?v=dGx4C42dQVY गौरव गुलाटी की फीलिंग्स इसलिए हर्ट हुईं क्योंकि इस सीन में काली माता की मूर्ति के सामने कॉन्डम का जिक्र किया गया है. 'करण-अर्जुन' का बैकग्राउंड है. मंदिर में 'मेरे करण-अर्जुन आएंगे' कहके बिलखती हुई महिला है. तभी एक अंकल जी वहां आते हैं और ये घटिया जोक मारते हुए कहते हैं कि वे कैसे आएंगे, तुम रोज रात को मुझे कॉन्डम पहना देती हो. फिर वे 'मैनफोर्स कॉन्डम' का ऐड करने लगते हैं. Sunny Leone शिकायत में गौरव ने लिखा है कि पता नहीं सेंसर बोर्ड ऐसी फिल्मों को पास कैसे कर देता है. उन्होंने उस कॉन्डम कंपनी पर भी कार्रवाई की मांग की है, फिल्म में जिसका प्रमोशन मंदिर के अंदर किया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement