The Lallantop

टीवी एंकर लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी, चलते टीवी पर पर्स चोरी हो गया

फिर पुलिस ने जो कहा, वो सुनकर एंकर चौंक गई!

Advertisement
post-main-image
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान मेट्ज़गर (फोटो- ट्विटर)

अर्जेंटीना की एक टीवी रिपोर्टर का लाइव शो के दौरान पर्स पार हो गया. रिपोर्टर को ये एहसास तक नहीं हो पाया कि उन्हें लूट लिया गया है. मामला फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) की मेजबानी करने वाले देश कतर (Qatar) का है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अर्जेंटीना की टीवी रिपोर्टर डॉमिनिक मेट्ज़गर के साथ ये घटना घटी. दरअसल, वो एक लाइव शो कर रही थी. इसी दौरान किसी ने उनके हैंडबैग से कई सारे सामान पार कर दिए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मेट्ज़गर के मुताबिक जिस वक्त वो भीड़ के साथ नाच रही थी उसी वक्त किसी ने उनके बैग से चोरी कर ली. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मेट्ज़गर ने कहा,

“मेरे पास एक छोटा-सा बैग था जिसमें मेरी जरूरी चीजें मौजूद थी. मेरे बैग में मेरी पर्स, होटल के कमरे की चाभी और कुछ नैपकिन रखे हुए थे. मैं भीड़ के साथ नाच रही थी उसी वक्त किसी ने मेरे बैग की चेन खोलकर मेरी पर्स चुरा ली.”

Advertisement

मेट्ज़गर ने आगे बताया कि उन्हें उस वक्त एहसास नहीं हो पाया था कि क्या हुआ. उन्होंने कहा कि लाइव के दौरान भीड़ और तेज म्यूजिक के कारण मुझे शायद पता नहीं चला कि क्या हुआ. मैं बात करने पर ज्यादा ध्यान दे रही थी. लेकिन लाइव रिपोर्टिंग खत्म करने के बाद मुझे प्यास लगी. पानी की बोतल लेने के लिए मैंने अपना पर्स निकालना चाहा तो पता चला कि बैग से पर्स गायब है. कोई पर्स ही पार कर ले गया है.  

मेट्ज़गर ने इस घटना की शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने की बात तो कही, लेकिन पुलिस के एक जवाब ने उन्हें और चौंका दिया. पुलिस ने उनसे कहा कि वो चोरी करने वाले के लिए सजा खुद ही चुन सकती हैं.   

फीफा विश्व कप 2022 का आयोजन कतर में हो रहा है. ये कोई पहला उदाहरण नहीं है जब कतर विश्व कप में पत्रकारों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. बीते दिनों एक डेनिश टीवी रिपोर्टर को कतर के कुछ अधिकारियों ने लाइव टीवी पर धमकी दे डाली थी. 

वीडियो- शुभमन ने बताया, पंत-उर्वशी के बीच चल क्या रहा है!

Advertisement

Advertisement