The Lallantop

इस 'फैन' से 'डर' सा लगता है

ट्रेलर आ गया है, ये वो पिक्चर नहीं है जो हम सोच रहे थे.

Advertisement
post-main-image
Youtube
फैन का वो वाला टीजर आया था ना जिसमें गौरव को इंट्रोड्यूस किया था. तब लगा था शाहरुख खान दुनिया को बता रहे हैं. देखो मैं इस मुल्क का सबसे बड़ा स्टार हूं. और अब इतना बड़ा बन चुका हूं कि मेरे फैन पर फिल्म बन सकती है. पर फिर दूसरा ट्रेलर आया और हमारी लुका लग गई. भाईसाहब! ये वो पिच्चर नहीं है जो हम सोच रहे थे. हमको तो सच बताएं लगा था कोई शाहरुख का पगला फैन होगा, शाहरुख से मिलने को चप्पल घिसेगा और अंत में मिल लेगा, हैप्पी एंडिंग टाइप्स. पर यहां तो माजरा कुछ और है. इस फैन को देख 'डर' याद आ गई. डर भी चलो ठीक थी. वहां एक शाहरुख थे. यहां तो शाहरुख का फैन भी है. ट्रेलर देख डालिए मजा आएगा. फिल्म 15 अप्रैल को आएगी. https://www.youtube.com/watch?v=nkS_Ar0Yad0&feature=youtu.be  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement