प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GST बम फोड़ दिया है. अब आप इसे पसंद करें या न करें, ये आपके नसीब में लिख दिया गया है. पूरे देश में GST को लेकर अफरातफरी है. किसी को कुछ ढंग से पता नहीं है. लोग GST को लेकर उलझन में हैं और उधर बाबा सहगल ने GST पर एक गाना ही बना डाला है. बाबा सहगल किसी ज़माने में मशहूर रैपर हुआ करते थे. वो पहले हिंदी रैपर थे, जिन्होंने भारतीय म्यूजिक लवर्स को अंग्रेज़ियत में घुले गानों का देसी मज़ा दिया. ‘ठंडा ठंडा पानी’, ‘आजा मेरी गाड़ी में बैठ जा’ जैसे उनके गाने बहुत फेमस हुए. अब वो आए हैं एक नया गाना लेकर जो GST पर है. जैसा कि बाबा सहगल के गानों में होता है, इसका भी म्यूजिक कैची है. इसमें बाबा ईमानदारी की गुहार लगाते दिखाई देते हैं. कहते हैं,
‘जीएसटी, जीएसटी, डोंट बी लस्टी जीएसटी, जीएसटी, नाउ पीपल शो सम ऑनेस्टी’.
यही नहीं, गाने में ही बाबा ये भी बताते हैं कि क्या महंगा होगा, क्या सस्ता. अच्छी बीट है, लिरिक्स भी ऐसे हैं जो ज़बरदस्ती के नहीं लगते. एक-दो बार सुन लो आप इसे गुनगुना लगते हो. देख लो वीडियो खुद ही, जिसमें बाबा का ऐलान है,
"कंट्री करेगी ग्रो, जीएसटी भर दो ब्रो"
ये भी पढ़ें:
'अकेली खड़ी हूं तो ज़बरदस्ती फोटो खींच लोगे मेरी? मैं क्या इंडिया गेट हूं?'