काहे बनाया यह गायब मैसेज का फीचर?
फेसबुक का मानना है कि कई बार हम लोगों को ऐसे मैसेज भी करते हैं, जिनका बाद में कोई खास मतलब नहीं रह जाता. मिसाल के तौर पर सुबह सोकर उठते वक्त सूजी हुई आंखों के साथ मैसेज खोलते वक्त लगी खरोंच की फोटो का मैसेज, मार्केट से धनिया-मिर्च, डबलरोटी, दूध लाने के मैसेज आदि-इत्यादि. ऐसे मैसेज को वैनिश मोड ऑन करके सेंड करिए. जब इन्हें यूजर देख लेगा तो ये मैसेज गायब हो जाएंगे.

फेसबुक वॉट्सएप के बाद अब मैसेंजर पर गायब होने वाले मैसेज का फीचर दिया है.
नए फीचर की जानकारी देते हुए फेसबुक ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है-
मैसेंजर में वैनिश मोड जारी करते हुए हम काफ़ी उत्साहित हैं. इसके तहत आप ऐसे मैसेज भेज पाएंगे, जो ख़ुद से छूमंतर हो जाएंगे. जैसे ही आप मैसेज देख लेंगे और चैट से हटेंगे, मैसेज ख़ुद ग़ायब हो जाएंगे.कैसे काम करता है वैनिश मोड?
फेसबुक ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि इस तरह के मेसेज भेजने के लिए आपको मैसेज लिखने के बाद बस उसे ऊपर की तरफ स्वाइप करना है, और वैनिश मोड ऑन हो जाएगा. दोबारा स्वाइप अप करने पर फिर से नॉर्मल मोड ऑन हो जाएगा. इसको इस्तेमाल करने के दौरान कुछ खास फीचर्स भी एक्टिवेट होंगे.

फेसबुक मैसेंजर पर वैनिश मोड में जाना काफी आसान है.
# फ़ेसबुक मैसेंजर के वैनिश मोड में सिर्फ़ टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि GIF, स्टिकर और फ़ोटो भी ख़ुद से ग़ायब हो सकते हैं.
# मैसेंजर में वैनिश मोड तब ही यूज किया जा सकेगा, जब भेजने वाला और मैसेज पाने वाला मैसेंजर में एकदूसरे से कनेक्टेड होंगे.
# आप ये भी तय कर सकेंगे कि किसी कॉन्टैक्ट के साथ वैनिश मोड में एंटर करना है या नहीं.
# अगर कोई वैनिश मोड में चैट का स्क्रीनशॉट लेता है तो आपको इसका भी नोटिफिकेशन मिलेगा.
अब सभी के लिए आ गया है ये फीचर
फेसबुक ने सबसे पहले वैनिश मोड को अमेरिका में ही यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया था. इसका प्लान था कि ये धीरे-धीरे पूरी दुनिया के यूजर्स के लिए यह फीचर उपलब्ध कराएगा. और अब जाकर इंडिया में भी मैसेंजर का नया अपडेट आ गया है जिसके साथ अपने यहां भी वैनिश मोड चालू हो गया है.




















