The Lallantop

पहले फेसबुक ने #Resignmodi ब्लॉक किया, अब सफाई से आंख में पैर डाल रहा है

घंटों तक फेसबुक पर ब्लॉक रहा ये हैशटैग.

Advertisement
post-main-image
बुधवार को फेसबुक ने #resignmodi के साथ की गई पोस्ट को छुपाना शुरू कर दिया. उसने इसके पीछे पहले कम्यूनिटी स्टैंडर्ड फॉलो न करने का कारण बताया फिर कहा कि पता नहीं क्या हुआ. (फोटो-फेसबुक/PTI)
कोरोना (corona) के संकट से जूझ रहे देश में लोग सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की आलोचना में कई हैशटैग चला रहे हैं. लेकिन 28 अप्रैल को भारत में फेसबुक ने एक हैशटैग को छुपा दिया. वो हैशटैग था #resignmodi. जैसे ही यह बात आम हुई दुनियाभर में इसे लेकर हलचल होने लगी. तकरीबन 4 घंटे तक इस हैशटैग को छुपा कर रखने के बाद फेसबुक ने सामने आकर इस पर सफाई दी. आइए जानते हैं पूरा मामला. #resignmodi फेसबुक से गायब हुआ कोरोना वायरस महामारी और भारत के लगातार बिगड़ते हालात. कई लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं. लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. #resignmodi के साथ पोस्ट लिख रहे हैं. ट्विटर पर भी ये हैशटैग चल रहा है. लेकिन फेसबुक ने इस हैशटैग के साथ किए गए पोस्ट्स को छुपाना शुरू कर दिया. छुपाने की वजह से दो बातें हुईं. इस हैशटैग पर क्लिक करने पर कोई भी पोस्ट नहीं नज़र आ रहा था. साथ ही किसी की भी टाइम लाइन पर इस हैशटैग के साथ वाली पोस्ट नज़र आ रही थी. फेसबुक ने लिखा कि कम्युनिटी स्टैंडर्ड का पालन कर रहे हैं, इसलिए ये वाले पोस्ट नहीं दिखाएंगे. अब चूंकि पोस्ट छुपी हुई थीं तो यह भी पता नहीं चल पा रहा था कि इन पोस्ट्स में किन कम्युनिटी स्टैंडर्ड्स का उल्लंघन किया गया है. बता दें कि फेसबुक पर कुछ भी आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर कुछ नियम-कायदे बनाए हैं. इन्हें कम्युनिटी स्टैंडर्ड कहा जाता है. इनका पालन न करने पर फेसबुक कॉन्टेंट को ब्लॉक कर सकता है या हटा देता है. और फिर हंगामा हो गया प्रधानमंत्री से जुड़े हैशटैग को छुपाने की खबर तेजी से फैली. जल्द ही दुनिया की बड़ी टेक वेबसाइट्स और मीडिया ग्रुप्स ने इसके बारे में खबरें पोस्ट करना शुरू कर दिया. तकरीबन चार घंटे तक #resignmodi के साथ की गई पोस्ट को छुपाने के बाद आखिर फेसबुक ने इस पाबंदी को हटा लिया. इस बारे में फेसबुक के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने बज़फीड न्यूज वेबसाइट को बताया,
हमने गलती से इस हैशटैग को अस्थायी तौर पर ब्लॉक कर दिया था, न कि हमसे भारत की सरकार ने ऐसा करने के लिए कहा था. इसलिए हमने इसे फिर से बहाल कर दिया है.
यह हैशटैग फिर से बहाल जरूर हो गया है के लेकिन लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि क्या मोदी सरकार अब उन लोगों की आवाज को दबाना चाहते हैं जो सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना करते हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले ही ट्विटर ने भारत सरकार की मांग पर कई ट्वीट को ब्लॉक कर दिया था. इन ट्वीट में कोरोना संकट के वक्त अस्पताल और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर सरकार की आलोचना की गई थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement