The Lallantop

प्रिंस चाहता था आराधना शादी तोड़कर उसके साथ आए, वो नहीं मानी तो उसके 6 टुकड़े कर दिए

पुलिस युवती का सिर ढूंढने आरोपी को साथ ले गई तो उसने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया.

Advertisement
post-main-image
आरोपी को ले जाती पुलिस (वीडियो स्क्रीनशॉट: @digazamgarh)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आजमगढ़ (Azamgarh) में दिल्ली के चर्चित श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना हुई है. .यहां एक युवती की उसके पूर्व कथित प्रेमी ने हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले युवती की गला दबाकर हत्या की, फिर शव को 6 हिस्सों में काटकर ठिकाने लगा दिया था. इतना ही नहीं, जब शव का एक हिस्सा बरामद करने के लिए पुलिस आरोपी को उसकी बताई जगह पर लेकर गई, तो उसने पुलिस पर ही हमला कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
कुएं से मिले थे शव के टुकड़े, सिर नहीं था!

आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक (SP) अनुराग आर्य ने ट्विटर पर बताया,

16 नवंबर को आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र में पश्चिम पट्टी के पास सड़क के किनारे एक कुएं में अज्ञात युवती की डेडबॉडी मिली थी. उसका सिर नहीं था और बॉडी को अलग-अलग पार्ट्स में काटा गया था. हाथ के कंगन और अन्य चीजों से लाश इशाकपुर गांव की रहने वाली एक 22 साल की लापता युवती आराधना की लगी. सारी तफ्तीश के आधार पर 19 नवंबर को प्रिंस यादव नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई.

Advertisement

पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रिंस ने बताया कि पिछले 2 साल से उसका मृतका आराधना के साथ संबंध था. इस साल फरवरी में आराधना की शादी किसी दूसरे व्यक्ति से हो गई थी. इसके बाद से ही वो आराधना दबाव बना रहा था कि वो अपनी पुरानी शादी तोड़कर उससे शादी कर ले. पुलिस ने आरोपी के हवाले से बताया कि आराधना उसकी बात नहीं मानी तो प्रिंस ने युवती की हत्या कर दी.

पुलिस के मुताबिक इस पूरी साजिश में आरोपी प्रिंस के माता-पिता और अन्य रिश्तेदार भी शामिल थे. उनके द्वारा बढ़ावा दिया गया कि अगर लड़की नहीं मानती है, तो उसको रास्ते से हटा दिया जाए. 

Advertisement
खेत में हत्या की, फिर शव के टुकड़े कर दिए!

रिपोर्ट के मुताबिक 10 नवंबर को प्रिंस और उसके मामा के लड़के सर्वेश ने फोन कर आराधना को उसके गांव के बाहर बुलाया. प्रिंस आराधना को सर्वेश के घर ले जाने के बहाने जजऊपुर के पास एक गन्ने के खेत में ले गया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने आराधना के शव के 6 टुकड़े किए. शव के सिर को पास के एक तालाब में ठिकाने लगाया और बाकी हिस्सों को पॉलीथीन में भरकर एक कुएं में डाल दिया. 

लाश मिलने के बाद पुलिस को युवती का सिर बरामद करना था. वो प्रिंस की निशानदेही पर उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंची. आरोप है कि यहां प्रिंस ने पहले से एक तमन्चा छिपाकर रखा था. उसी तमन्चे से उसने पुलिस पर हमला कर दिया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी. उसे फिर से गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. इस मामले में आरोपी प्रिंस के माता-पिता और मामा के लड़के के साथ ही परिवार के अन्य लोगों पर भी हत्या की प्लानिंग में शामिल होने का आरोप है.

वीडियो- श्रद्धा मर्डर केस में आफताब को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे!

Advertisement