हरियाणा में एक युवती के एक्स-बॉयफ्रेंड ने उसके प्रेमी की हत्या कर दी. रेवाड़ी जिले में युवती एक युवक के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती थी. युवती के प्रेमी की उसके एक्स-बॉयफ्रेंड ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
लिव-इन में रह रही थी युवती, एक्स-बॉयफ्रेंड मिलने गया, प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी!
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
.webp?width=360)

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक प्रिया और उसका प्रेमी मनीष कुमार कुछ समय से रेवाड़ी के धारूहेड़ा इलाके में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे. मनीष राजस्थान के भरतपुर जिले के जिरोली गांव का रहने वाला था. वो 15 दिन पहले प्रिया के साथ धारूहेड़ा में रहने के लिए आया था. इसकी जानकारी प्रिया के एक्स-बॉयफ्रेंड मनोज कुमार को लगी थी.
झगड़े के बाद गोली चला दीप्रिया का एक्स-बॉयफ्रेंड मनोज कुमार मथुरा के सुनरख गांव का रहने वाला है. बीते रविवार की रात वो प्रिया और मनीष से मिलने उनके घर गया था. वहां तीनों के बीच बहस शुरू हो गई. आरोप हैं कि गुस्से में आकर मनोज ने बंदूक निकाली और मनीष पर गोली चला दी. मनोज ने इतनी पास से गोली मारी थी कि वो सीधे मनीष की कनपटी पर जाकर लगी. आरोपी मनोज वहां से तुरंत फरार हो गया.
प्रिया ने घटना के बारे में मनीष के ताऊ के बेटे संतोष को तुरंत सूचित किया. संतोष मौके पर पहुंचा तो मनीष की हालत गंभीर थी. संतोष ने मनीष को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में डॉक्टरों ने मनीष की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद मनीष को इलाज के लिए जयपुर ले जाया गया. लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण मनीष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
घटना के बारे में पुलिस ने मनीष के परिवार से पूरी जानकारी ली. पुलिस ने प्रिया से भी पूछताछ की. इसके बाद पुलिस टीम ने मनोज को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि प्रिया पहले मनोज के साथ थी. दोनों लिव-इन-रिलेशन में रहते थे. लेकिन, बाद में प्रिया और वो मनीष के साथ लिव-इन में रहने लगी. इसके बाद दोनों रेवाड़ी शिफ्ट हो गए.
प्रिया के रेवाड़ी शिफ्ट होने की जानकारी मनोज को थी. उसने दोनों से केवल बात करने के लिए मिलने को कहा था. पुलिस ने आरोपी मनोज पर हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
वीडियो- गुजरात में मिले ये लोग नोट पर किसकी फ़ोटो तक नहीं जानते, वोट क्या देखकर देते हैं?












.webp?width=275)

.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



