The Lallantop

जब मां बन चुकी एक शादीशुदा औरत को दूसरी औरत से प्यार हो जाए, दिखाएगी ये वेब सीरीज़

समलैंगिक रिश्तों पर है एकता कपूर की अगली वेब सीरीज.

Advertisement
post-main-image
एकता कपूर ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपनी वेब सीरिज का टीजर रिलीज किया है.

प्रोड्यूसर-डायरेक्टर एकता कपूर अपने वेब प्लेटफॉर्म 'ऑल्ट बालाजी' और 'जी5' के लिए एक और ओरिजनल ला रही हैं. ये वेब सीरीज मंजू कपूर की किताब 'अ मैरिड विमन' पर बेस्ड होगी. इसमें लीड रोल में टीवी एक्ट्रेस रिद्धी डोगरा और मोनिका डोगरा काम कर रही हैं. इसका टीज़र एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इसके साथ में उन्होंने लिखा-


हम आध्यात्मिक अनुभव महसूस करने वाले इंसान नहीं हैं. हम आध्यात्मिक जीव हैं, जो मानवता का अनुभव रखते हैं. एक प्रेम कहानी, जो मंजू कपूर की फेमस किताब पर आधारित है. एक कहानी जो तब शुरू हुई जब देश में राजनीतिक उथल-पुथल चल रही थी. दो खूबसूरत आत्माओं की कहानी जो, धर्म, लैंगिक और समाज की बंदिशों को तोड़कर एक दूसरे में मिल सकीं. एक अपरंपरागत प्रेम कथा, जिसे रिद्धी डोगरा और मोनिका डोगरा ने निभाया है.

टीजर शुरू होता है, नवंबर 2019 में आए सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले से, जिसमें राम जन्मभूमि विवाद पर फैसला आया था. टीज देखकर लग रहा है कि ये प्रेम कहानी 1992 में इसी विवाद के साथ शुरू होती है.

Advertisement

Manju
सीमा कपूर की किताब अ मैरिड विमन का कवरपेज.

मंजू कपूर की किताब 'अ मैरीड विमन' 2003 में आई थी. इसकी कहानी 'आस्था' नाम की उस लड़की की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है. जो दिल्ली के टिपिकल मिडिल क्लास परिवार में पली-बढ़ी है. आस्था ट्रेडिशन अरेंज मैरिज के उस भंवर में फंसी है. जहां उसके मां-बाप दिन-रात उसके लिए लड़का खोज रहे हैं. आस्था की शादी होती है, वो दो बच्चों की मां बनती हैं. फिर उसकी जिंदगी में वो लड़की आती है, जिससे उसे प्यार हो जाता है.

'गंदी बात', 'बेकाबू' और 'अपहरण जैसे वेब शोज और सीरीज बना चुकी एकता दूसरी बार मंजू कपूर की किताब को स्क्रीन पर उतार रही हैं. उनका टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' मंजू की किताब 'कस्टडी' पर बेस्ड है. एकता ने अपने पोस्ट में ये भी बताया है कि वो जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने जा रही हैं.



Video : दीपिका पादुकोण ने छपाक की टीम के साथ मिलकर पता लगाई एसिड सेल की असलियत

Advertisement

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement