
Durjoy and Avantika

Avantika's last tweet before leaving for home
दुर्जोय दत्ता अपनी इस दोस्त अवंतिका को पसंद करते हैं. ये पसंद, पसंद वाली नहीं प्यार वाली है. अवंतिका फ्लाइट में बैठती हैं और दुर्जोय दत्ता अपने मोबाइल को उठाते हैं. दुर्जोय एक ट्वीट करते हैं -

Series of tweets by Durjoy Dutta
वो हैशटैग शुरू करते हैं #MArryMeAvantika
दुर्जोय के हिसाब से अवंतिका ने उनकी हर किताब की लड़कियों के करैक्टर को इन्सपायर किया है. अगले कुछ ट्वीट्स में दुर्जोय अपने फॉलोवर्स को समझाते हैं कि अवंतिका है कौन और ये खुद क्या चाहते हैं. अवंतिका और दुर्जोय 4 साल से रिलेशनशिप में हैं. ये दोनों शादी तो कर रहे हैं लेकिन दुर्जोय ने अभी तक एक फॉर्मल प्रपोज़ल नहीं दिया है. अपने फॉलोवर्स से वो कहते हैं कि अगले दो घंटों में अवंतिका की फ्लाइट लैंड होने वाली है और उसके लैंड करते ही उसे शादी के लिए हां कहलवाया जाये.

Durjoy seeking help from his followers
तो पिक्चर ऐसी है कि दुर्जोय अपने साढ़े 5 हज़ार फॉलोवर्स के साथ अपनी होने वाली बीवी को फॉर्मली प्रपोज़ करना चाहते हैं. इन दोनों की शादी अगले हफ़्ते होनी है.

ये ट्रेंड काफ़ी जोर पकड़ चुका है और लोग तरह तरह के रिएक्शन डे रहे हैं. किसी को ये बहुत ही क्यूट और स्वीट लग रहा है तो कोई इन्हें एडवांस में ही बधाइयाँ भेज रहा है.

People reacting to the hashtag #MarryMeAvantika
दुर्जोय ने अपनी और अवंतिका की कुछ फोटुएं भी डाली हैं.

#MarryMeAvantika पर खूब रिप्लाई आ रहे हैं. लोग दोनों को ही ट्वीट्स भी कर रहे हैं. लव-बर्ड्स की ट्वीट्स से ट्विटर भर रहा है. इतना तो पक्का ही है कि फ्लाइट के दौरान भले ही अवंतिका अपने फ़ोन पर ट्विटर न चेक कर पा रही हों लेकिन उन्हें हिचकियाँ तो काफी आ रही होंगी.

People showering love over #MarryMeAvantika
























