The Lallantop

दुर्गा पूजा पंडाल में अंग्रेजी में किया गया चंडीपाठ, वीडियो लोगों के गले नहीं उतर रहा!

अंग्रेजी में हुए इस चंडीपाठ का वीडियो काफी वायरल है.

Advertisement
post-main-image
दुर्गा पूजा का ये चंडीपाठ हो रहा वायरल

देश में नवरात्र (Navratri 2022) की धूम है और भारत के हर हिस्से में लोग इसे धूमधाम से मना रहे हैं. अलग-अलग राज्यों में इसके अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. गुजरात में गरबा की चर्चा है तो पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा (Durga Puja) को लेकर जबरदस्त उत्साह है. पूरा बंगाल पंडालों से पटा पड़ा है. कोई पंडाल तिरंगे की थीम पर बना है तो कोई कोरोना पर जीत की थीम पर. यहां से दिल को खुश करने वाले कई वीडियोज सामने आए हैं. इनमें से कई वीडियोज ने लोगों को चौंका दिया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ऐसा ही एक वीडियो सामने आया जिसमें पंडाल में बैठे पंडित अंग्रेजी में चंडीपाठ कर रहे हैं. वीडियो बंगाल के कुद्घट से सामने आया. यहां कुद्घट की एक पूजा समिती ने वायरल होने वाला काम कर दिया. पूजा समिती ने महालया पूजा के दिन (25 सितंबर) किया जाने वाला ऐतिहासिक चंडीपाठ अंग्रेजी में करवा दिया. उन्होंने बंगाली चंडीपाठ को अंग्रेजी में करवाया जिसका वीडियो वायरल है. इस पाठ को लेकर समिती का कहना है कि ये काम चंडीपाठ को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए किया गया है. पहले आप भी ये वीडियो देखिए…

Advertisement

बीते दो साल से कोरोना के चलते दुर्गा पूजा का त्योहार उस उत्साह के साथ नहीं मनाया गया था. इस बार लोग पूरे जोश और उत्साह में हैं और अलग-अलग यूनीक आइडिया के साथ त्योहार सेलिब्रेट कर रहे हैं. इसी से जुड़ा ये वीडियो वायरल है. इस पर लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं. कोई इसे यूनीक बता रहा है तो कोई इससे खफा है. लोग कह रहे हैं कि एडवांस और वायरल होने के चक्कर में आए दिन संस्कृति के साथ खिलवाड़ हो कर दिया जाता है. एक ने लिखा,

'इससे अच्छा होता कि बंगाली भाषा में चंडीपाठ करवाकर उसके सबटाइटल्स में ट्रांसलेशन दे देते लेकिन ये तो कतई अजीब है.'

 एक और ने लिखा कि अगर किसी को चाहिए था तो चंडीपाठ का अर्थ करके उसे ट्रांसलेट किया जा सकता था लेकिन पूरे चंडीपाठ को ही अंग्रेजी में करना इसकी मूल आत्मा के साथ खिलवाड़ और इसे बदनाम करता है.'

Advertisement

 

इससे पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें कुछ महिलाएं मुंबई लोकल में ही गरबा करती नजर आ रही हैं.  लोगों ने कहा कि इसी जोश और स्पिरिट के चलते लोग मुंबई मेरी जान कहते हैं. आप भी देखिए वीडियो…

वैैसे आपका इस पूरे मसले पर क्या कहना है? हमें कॉमेंट में बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

देखें वीडियो- बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का ये वीडियो खासा वायरल हो रहा है!

Advertisement