The Lallantop

नोबेल पुरस्कार पर दावा ठोक रहे ट्रंप को मिला बड़ा शांति पुरस्कार

Donald Trump को Noble Peace Prize तो नहीं मिला, लेकिन उन्हें Architect of Peace से जरूर नवाजा गया है. अमेरिका के दो पूर्व राष्ट्रपतियों को भी यह शांति पुरस्कार मिल चुका है.

Advertisement
post-main-image
डॉनल्ड ट्रंप को मिला 'आर्किटेक्ट ऑफ पीस' अवार्ड. (White House)

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने नोबेल पीस प्राइज के लिए बहुत जद्दोजहद की. ट्रंप ने बार-बार कहा कि उन्होंने कई देशों के बीच छिड़ी जंग रुकवाई, इसलिए उन्हें शांति का नोबेल मिलना चाहिए. भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने के दावे तक की दुहाई दी, लेकिन उन्हें नोबेल नसीब नहीं हुआ. अब नोबेल ना सही, लेकिन ट्रंप को 'आर्किटेक्ट ऑफ पीस' अवॉर्ड जरूर मिल गया है.

Advertisement

मंगलवार, 21 अक्टूबर को अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय वाइट हाउस ने बताया कि प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप को रिचर्ड निक्सन फाउंडेशन के 'आर्किटेक्ट ऑफ पीस' से नवाजा गया है. दावा किया जा रहा है कि ट्रंप पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं, जिन्हें पद पर रहते हुए यह अवॉर्ड मिला है.

Advertisement

'आर्किटेक्ट ऑफ पीस' अवॉर्ड पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की याद में दिया जाता है. रिचर्ड निक्सन फाउंडेशन ने निक्सन की मौत के तुरंत बाद 1995 में यह अवॉर्ड देना शुरू किया था. 'आर्किटेक्ट ऑफ पीस' अवॉर्ड उन लोगों को दिया जाता है, जो दुनिया में शांति कायम करने के लिए खास योगदान देते हैं.

रिचर्ड नेक्सन फाउंडेशन के मुताबिक, वो ऐसे लोगों को 'आर्किटेक्ट ऑफ पीस' अवॉर्ड से सम्मानित करती है, जो एक ‘अधिक शांतिपूर्ण’ दुनिया को आकार देने के अपने जिंदगी भर के लक्ष्य को साकार करते हैं.

‘आर्किटेक्ट ऑफ पीस’ से सम्मानित व्यक्ति

Advertisement

1995

  • वॉल्टर एनेनबर्ग
  • न्यूट गिंगरिच

1996

  • हेनरी किसिंजर

1997

  • जोसेफ लाइबर्मन
  • जॉन मैककेन
  • ली क्वान यू

1998

  • एलिजाबेथ डोल
  • जेरेड फोर्ड
  • एलन ग्रीनस्पैन
  • अल हैग
  • विलियम साइमन

2000

  • जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश
  • मॉरिस ग्रीनबर्ग
  • ब्रेंट स्कॉक्रॉफ्ट

2001

  • रिचर्ड चेनी
  • लिन चेनी

2002

  • लियोनोर एनेनबर्ग

2003

  • जॉर्ज शूल्ज

2005

  • रिचर्ड मेयर्स

2010

  • डॉनल्ड राम्सफेल्ड

2016

  • जॉर्ज आर्गायरोस

2021

  • रॉबर्ट ओ'ब्रायन
  • माइकल पोम्पियो

2022

हेनरी किसिंजर

2024

  • जॉर्ज डब्ल्यू बुश
  • फराह पहलवी
  • रजा पहलवी

लिस्ट के मुताबिक, दो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश और जॉर्ज डब्ल्यू बुश, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर को यह अवॉर्ड मिल चुका है. इसके अलावा 2024 में ईरान के आखिरी शाह (राजा) मोहम्मद रजा शाह पहलवी की पत्नी फराह पहलवी और बेटे रजा पहलवी को यह अवॉर्ड दिया गया.

वीडियो: अमेरिका में चल रहे विरोध प्रदर्शन के खिलाफ ट्रम्प का आपत्तिजनक वीडियो, ऐसा क्या है वीडियो में?

Advertisement