डोनाल्ड ट्रम्प ट्विटर पर वापस आ गए हैं. एलन मस्क ने 19 नवंबर को ट्रम्प के अकाउंट को वापस बहाल कर दिया. 22 महीने बाद ट्विटर पर वापस आए ट्रंप और ट्विटर पर हल्ला कट गया. डेमोक्रैट्स और रिपब्लिकन्स की बहस फिर से शुरू हो चुकी है. एक धड़ा कह रहा है कि ये मस्क की तानाशाही है और दूसरा धड़ा, फ़ैसले का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत कर रहा है.
ट्विटर पर ट्रंप वापस क्या आए, अमेरिका में बवाल मच गया!
ट्विटर अकाउंट बहाल होने पर क्या बोले ट्रंप?


6 जनवरी, 2021 को ट्रंप समर्थकों की भीड़ ने US कैपिटल पर हमला किया था, जिसके बाद उनका अकाउंट ट्विटर से हटा दिया गया था. पर्मानेंटली. ये कहते हुए कि ट्रंप अगर ट्विटर पर रहे, तो हिंसा का जोख़िम है. फिर मस्क बन गए ट्विटर के मालिक. एक के बाद एक कांड किए. फिर 19 नवंबर को मस्क ने एक ऑनलाइन पोल चलाया. ट्विटर की जनता से पूछा कि क्या ट्रंप का अकाउंट ट्विटर पर बहाल किया जाना चाहिए? कुल डेढ़ करोड़ वोट पड़े. और, 51.8% वोटों के साथ फ़ैसला ट्रंप के हक़ में आया. ट्विटर पर 'लोकतंत्र' की जीत हुई और शनिवार, 19 नवंबर की शाम को ही ट्रंप का अकाउंट ट्विटर पर वापस दिखने लगा. मस्क ने पहले भी एक बयान में कहा था कि ट्रंप का ट्विटर से प्रतिबंध एक अनैतिक फ़ैसला है और अत्यंत मूर्खतापूर्ण है.
हाउस जूडिशियरी कमेटी पर रिपब्लिकन के एक अकाउंट ने ट्वीट किया,
"वेलकम बैक, डोनाल्ड ट्रंप!"
टेक्सस के अमेरिकी प्रतिनिधि ट्रॉय नेहल्स ने ट्विटर पर ख़बर शेयर की और लिखा:
"2023 शानदार होने वाला है. 2024 और बेहतर होगा."
कुछ डेमोक्रैट्स ने इस कदम की निंदा की. लाज़मी है. ओरेगन से अमेरिकी सीनेटर जेफ मर्कले ने लिखा, "मैं निराश हूं."
न्यू जर्सी के प्रतिनिधि बिल पास्क्रेल ने लिखा,
"682 दिन पहले विद्रोहियों ने US कैपिटल में तोड़फोड़ की और घंटों बाद 68% हाउस रिपब्लिकन ने दंगाइयों के काम को सफल करने के लिए और ट्रम्प को तानाशाह बनाने के लिए मतदान किया था. कभी भूलना मत."
सिविल राइट्स संगठन NCAAP के अध्यक्ष डेरिक जॉनसन ने विज्ञापन देने वालों से ट्विटर के साथ काम बंद करने की अपील कर दी.
"एलन मस्क के ट्विटर में, आप US कैपिटल में हिंसा उकसा सकते हैं, कई लोगों की मौत होती और उसके बाद भी आपको मंच दिया जाता है, कि आप हेट स्पीच देते रहें. कोई भी विज्ञापनदाता जो अभी भी ट्विटर को फंड कर रहा है, उसे तुरंत सभी विज्ञापन रोक देने चाहिए."
जॉनसन ने आगे लिखा,
"अगर एलन मस्क इसी तरह ट्विटर चलाते हैं, फ़र्ज़ी सर्वे के दम पर, जिसका अमेरिकी लोगों और हमारे लोकतंत्र से कोई वास्ता नहीं, तो ईश्वर भला करे हमें."
न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, ट्रंप ने एक वीडियो में कहा है कि उन्हें ट्विटर पर लौटने में कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा, "मुझे इसकी कोई वजह नहीं दिखती."
जिस समय ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बहाल किया गया, उस समय उनके 10 लाख फ़ॉलोअर्स थे और महज 30 मिनट के अंदर ये संख्या तेजी से बढ़कर 21 लाख हो गई. यानी 30 मिनट में फ़ॉलोअर्स डबल.
एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने के लिए किससे पैसा लिया कि अमेरिका भड़क गया?











.webp?width=275)

.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



