The Lallantop

मंदिर के सामने लेट गया कुत्ता, भगवान गणेश को लगाई धोक!

कुत्ते की भक्ति पर फिदा लोग

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

सोशल मीडिया पर जानवरों के कई वीडियोज वायरल (Social Media Viral Video) होते रहते हैं. कोई लोगों को हंसा देता है तो किसी को देख लोग भावुक हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो कुत्ते (Dog Viral Video On Instagram) का भी चल रहा है. इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है. इसमें एक कुत्ता मंदिर के सामने धोक देता नजर आ रहा है. वीडियो देख हर कोई उसकी भक्ति का कायल हो गया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो में एक गणेश मंदिर है. बाहर एक व्यक्ति खड़ा होकर पूजा प्रार्थना कर रहा है. वायरल होने की वजह बनी शख्स के साथ आया कुत्ता. शख्स तो मंदिर के बाहर प्रार्थना कर ही रहा था. साथ आया कुत्ता भी मंदिर के सामने पूरी तरह से नत मस्तक हो गया. वीडियो महाराष्ट्र के किसी इलाके का है. हालांकि लोकेशन के बारे में पुख्ता जानकारी मिल नहीं पाई है. इंस्टाग्राम पर वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है. अब इस पर लोग अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं. कोई कुत्ते की भक्ति कर रहा है तो कोई बाहर खड़े शख्स के जूते पहनकर प्रार्थना करने से नाराज हो रहा है. पहले आप भी ये वीडियो देखिए...

Advertisement

इससे पहले भी ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया था जिसमें एक कुत्ता किसी मंदिर में लगी घंटी को बार-बार बजा रहा है. इस वीडियो पर भी लोगों ने कुत्ते की भक्ति की तारीफ की है. आप भी देखिए वीडियो…

वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप. बाकी लल्लनटॉप अड्डा वापस आ रहा है. 18, 19, 20 नवंबर को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में जमेगा अड्डा. रजिस्ट्रेशन के लिए इस लिंक पर क्लिक कर द लल्लनटॉप ऐप डाउनलोड करिए और फ्री रजिस्ट्रेशन करिए.

Advertisement

देखें वीडियो- सड़क पर फूल बेचने वाली लड़की एक मॉडल निकली!

Advertisement