The Lallantop

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बस खाई में गिरी, 30 लोगों की मौत

डोडा जिले के अस्सार इलाके में 15 नवंबर की सुबह एक यात्री बस के गहरी खाई में गिरने से 30 लोगों के मरने की आशंका है.

Advertisement
post-main-image
रिपोर्ट है कि इस हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई है. (तस्वीर साभार: इंडिया टुडे)

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले (Doda Jammu Kashmir) के अस्सर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यात्रियों से भरी हुई एक बस गहरी खाई में गिर गई है. शुरूआती रिपोर्ट में 15 लोगों के मरने की खबर आई थी. अब रिपोर्ट है कि इस हादसे में 30 लोगों की मौत हो चुकी है. एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह अससार इलाके में बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घायलों को जिला अस्पताल किश्तवाड़ और GMCD डोडा में भर्ती कराया गया है.

घायलो को अस्पताल पहुंचाया गया है. (तस्वीर साभार: एएनआई)

 

Advertisement

खबरों के मुताबिक, बस में कम से कम 40 लोग सवार थे.अधिकारियों ने बताया है कि बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास बस सड़क से फिसल गई और लगभग 300 फीट नीचे गिर गई. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और कुछ शव बरामद भी कर लिए गए हैं. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शोक और परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

उन्होंने कहा है कि अस्सर, डोडा में एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा, प्रभावित व्यक्तियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए मंडलायुक्त और जिला प्रशासन को निर्देश दिया.

Advertisement

बीते 5 नवंबर को भी डोडा में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी. इस हादसे में दो लोग घायल भी हो गए थे.

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है.

Advertisement