The Lallantop

'डिंपल यादव जिंदाबाद...' इटावा रेलवे स्टेशन की इनक्वायरी से लगे नारे, जबरन घुस आए लोग

यात्री ट्रेन की अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे थे, सुनाई कुछ और देने लगा.

Advertisement
post-main-image
बाएं से दाएं. Dimple Yadav और इटावा रेलवे स्टेशन. (फोटो: इंडिया टुडे)

उत्तर प्रदेश के इटावा रेलवे स्टेशन (Etawah Railway Station) के इनक्वायरी पैनल से 26 नवंबर की रात को 'डिंपल यादव जिंदाबाद' (Dimple Yadav) के नारे लगे. साथ ही डिंपल यादव को वोट देने की अपील की गई. इन नारों और घोषणा के बाद इटावा रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री हैरान रह गए. ये बात सामने आई कि कुछ लोगों ने इनक्वायरी पैनल में जबरन घुसकर ये सब किया. इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई. ये पूरा घटनाक्रम तब हुआ, जब आगामी पांच दिसंबर को यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है. ये सीट समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद खाली हुई है. समाजवादी पार्टी ने इस सीट से पार्टी अध्यक्ष और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अमित तिवारी की रिपोर्ट के मुताबिक, इनक्वायरी पैनल से करीब 15 से 20 बार इस तरह के नारे लगे. रिपोर्ट के अनुसार उस दौरान स्टेशन पर मौजूद एक यात्री लाल बाबा ने बताया कि वो ट्रेन की घोषणा सुनने के लिए बैठ हुए थे, तभी अचानक से 'डिंपल यादव जिंदाबाद' के नारों की आवाज माइक से सुनाई देने लगी. उन्होंने कहा कि वो किसी पार्टी के समर्थक नहीं है, उनके लिए सब बराबर हैं, लेकिन जब उन्हें पता चला कि रेलवे इनक्वायरी से ये नारे लगाए गए तो उन्होंने इसका विरोध किया. लाल बाबा ने आगे कहा कि सरकारी मशीनों का ऐसा उपयोग करना ठीक नहीं है.

रेलवे प्रशासन में शिकायत

इधर स्टेशन पार्किंग में तैनात एक कर्मचारी मोहित चतुर्वेदी ने बताया कि जब रात को करीब 11 बजे इस तरह के नारे लगे, तो वो इनक्वायरी पैनल के पास पहुंचे. उन्होंने देखा कि वहां से डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे और वहां पर बहुत सारे लोग इकट्ठा थे. मोहित चतुर्वेदी ने बताया कि नारे सुनकर लोग हैरान थे.

Advertisement

इधर इटावा रेलवे स्टेशन पर अनाउंसमेंट कर्मचारी मुकेश कुमार ने बताया कि रात में रात में मौजूद इनक्वायरी कर्मचारी से इस बारे में जानकारी ली गई है. उन्होंने बताया कि कुछ लोग रात में जबरन घुस आए थे और फिर उन्होंने माइक छीनकर डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू किए. मुकेश कुमार ने आगे बताया कि रेलवे प्रशासन में इस तरह की नारेबाजी करने वालों की शिकायत कर दी गई है. 

वीडियो- डिंपल यादव के खिलाफ लड़ रहे रघुराज शाक्य कौन हैं, जो खुद को मुलायम यादव का शिष्य बताते हैं?

Advertisement
Advertisement