The Lallantop

"तिहाड़ में हेड, फुट और बैक मसाज, ऐश काट रहे सत्येंद्र जैन"- ED बोली, CCTV में सब...

ED ने कहा कि जेल मंत्री होने का गलत फायदा उठा रहे हैं सत्येंद्र जैन.

Advertisement
post-main-image
सतेंद्र जैन 2017 के एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. (फोटो - सोशल)

तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन (Satendra Jain) के ख़िलाफ़ ED ने शिकायत की है. आरोप लगाए हैं कि सत्येंद्र जैन जेल में 'ऐश-ओ-आराम' से भरा समय बिता रहे हैं. हेड मसाज, फ़ुट मसाज और बैक मसाज करवा रहे हैं. VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है. उन्हें घर का खाना मुहैया करवाया जाता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
'जेल सुपरिटेंडेंट रोज़ मिल रहे हैं'

दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन इसी साल मई से मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद हैं. 24 अगस्त, 2017 को CBI की एक FIR के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी. ED ने कोर्ट से शिकायत की है कि सत्येंद्र जैन जेल के नियमों की धज्जियों उड़ा रहे हैं. अपने हलफ़नामे में ED ने लिखा है कि सत्येंद्र जैन जेल मंत्री हैं और वो अपने पद का ग़लत फ़ायदा उठा रहे हैं. जेल में सत्येंद्र जैन को हेड मसाज, फ़ुट मसाज और बैक मसाज जैसी तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं. कोर्ट के आदेश की अवेलहना करते हुए घर का बना खाना दिया जा रहा है. जेल मैनुअल के विरुद्ध सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन उनसे अक्सर मिलने आती हैं. 

ये भी आरोप लगाए हैं कि जेल सुपरिटेंडेंट हर रोज़ सत्येंद्र जैन से मुलाक़ात करते हैं. इन सभी आरोपों के साथ ED ने कोर्ट को मामले से संबंधित CCTV फ़ुटेजेज़ भी सौंपी है. ED के मुताबिक, CCTV के बकौल ये बात भी सामने आई है कि सत्येंद्र जैन अक्सर अपने सेल में केस के बाक़ी आरोपियों अंकुश जैन और वैभव जैन के साथ घंटो लंबी मीटिंग्स करते हैं. ED का कहना है कि ये केस की जांच के लिए ठीक नहीं है.

Advertisement

तिहाड़ प्रशासन के मुताबिक़, ED ने सत्येंद्र जैन के सेल और जिस वॉर्ड में वो हैं, उसकी फ़ुटेज की मांग की थी. तिहाड़ प्रशासन ने दावा किया था कि सत्येंद्र जैन की सेल में कोई बाहर से नहीं आया. और, मीटिंग्स के लिए कहा कि अंकुश जैन और वैभव जैन उसी वॉर्ड में हैं, जिस वॉर्ड में सत्येंद्र हैं. लिहाज़ा वो आपस मे बात कर सकते हैं. तिहाड़ प्रशासन ने इस बात से इनकार किया है कि किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का इस्तेमाल हुआ था या हो रहा है.

इससे पहले CBI अदालत ने 27 अक्टूबर को सत्येंद्र जैन की ज़मानत याचिका पर सुनवाई के लिए अनुमति दे दी थी.

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

Advertisement

Advertisement