The Lallantop

केजरीवाल और अमित शाह की ट्विटर पर कहा-सुनी ख़ूब वायरल हो रही है

फ़्री वाई-फाई पर अमित शाह ने सवाल पूछा था.

Advertisement
post-main-image
केजरीवाल और अमित शाह की ट्विटर जंग लोगों के बीच चर्चा की वजह बनी हुई है

दिल्ली विधानसभा चुनाव. सोशल मीडिया पर भी इसकी गरमाहट साफ दिख रही है. नेताओं के आपसी आरोप-प्रत्यारोप तो चल ही रहे हैं, साथ ही जवाबी चुटकियां भी ख़ूब वायरल हो रही हैं. प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी, BJP, कांग्रेस, सभी पूरी ताक़त झोंक रहे हैं. रीझे-खींझे वोटरों को मनाना-समझाना चल रहा है. इन्हीं सबके बीच गृहमंत्री अमित शाह और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल की ट्विटर पर जंग ने लोगों का ध्यान खींच लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अमित शाह ने BJP की ओर से दिल्ली में प्रचार का मोर्चा संभाला हुआ है. रोड शो और रैलियां ताबड़तोड़ चल रही हैं. उधर केजरीवाल सड़कों पर सरकार बनाने का दम भर रहे हैं. अमित शाह ने केजरीवाल पर निशाना साधा, तो केजरीवाल ने ट्विटर पर ही जवाब दिया.

# हुआ क्या

Advertisement
ट्विटर पर अमित शाह ने केजरीवाल को फ़्री Wi-Fi पर घेर लिया और लिखा, 'केजरीवाल जी, आपने कहा था कि पूरी दिल्ली में फ्री Wi-Fi कर दूंगा.' मैं रास्ते में Wi-Fi ढूंढते हुए आया हूं, लेकिन बैटरी खत्म हो गई मगर  Wi-Fi नहीं मिला और फिर केजरीवाल ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'सर, हमने फ़्री Wi-Fi के साथ साथ फ़्री बैटरी चार्जिंग का भी इंतज़ाम कर दिया है. दिल्ली में 200 यूनिट बिजली फ़्री है.' ट्विटर पर जारी इस जंग में कोई एक-दूसरे से हार मानने को तैयार नहीं. प्रहार और बचाव के पैंतरे देखने को मिल रहे हैं. लोग सोशल मीडिया पर नेताओं की टीका-टिप्पणियों पर नजर रख रहे हैं.
ये भी देखें:

तेजिंदर बग्गा की IGNOU की डिग्री पर जो AAP के कपिल ने सवाल उठाए, उसपर बवाल मचा है

Advertisement
Advertisement