दिल्ली में कहां का धुआं ज्यादा है? पंजाब, हरियाणा, खुद दिल्ली का या फिर कहीं और का? ये सवाल इसलिए जरूरी है क्योंकि देश की राजधानी में हवा सांस लेने लायक बची ही नहीं है. 3 नवंबर वो दिन था जब दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स था 400 के पार और शहादरा जो पूर्वी दिल्ली में पड़ता है, वहां एयर क्वालिटी इंडेक्स था 843 था.
सबसे ज्यादा पराली किस राज्य में जल रही है? सरकार ने बताया
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में से सबसे ज्यादा पराली किस राज्य में जल रही है.


दिल्ली-NCR में प्रदूषण को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा पराली की है. उत्तर भारत में इन दिनों धान की फसल कटने के बाद खेतों में धड़ल्ले से पराली जलाई जाती है. जिस वजह से बाकी पाल्यूटेंट्स के साथ मिल कर ये हवा को और भी खराब कर रहा है.
अगर अक्टूबर 2021 के मामलों से अक्टूबर, 2022 की तुलना की जाए तो राजस्थान और पंजाब में पराली जलाने के मामलों में अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी हुई है. मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंसेंस का जिम्मा संभाल रहे डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि राजस्थान में ये आकंड़ा 160% के करीब बढ़ा है और पंजाब में इन मामलों में 20% की बढ़ोत्तरी हुई है. IMD के डाटा की माने तो हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पिछले साल के मुकाबले इस साल पराली जलाने के मामलों में कमी आई है. उत्तर प्रदेश के अंदर इन मामलों में 38 % की कमी दर्ज की गई है, वहीं हरियाणा में 30 % की कमी आई है.
पंजाब के अंदर 2022 के अक्टूबर महीने में पराली जलाने के कुल 16004 मामले आए थे. वहीं नवंबर के पहले पांच दिनों में ही 13,396 मामले दर्ज किए गए हैं. पंजाब में इतने कम समय में पराली जलाने के मामलों में अचानक हुई बढ़ोत्तरी और दिल्ली की तरफ बहने वाली तेज हवाएं राजधानी में बढ़े प्रदूषण की मुख्य वजह है. इन हवाओं के सहारे ही पराली का धुआं और प्रदूषित कण दिल्ली पहुंचे थे.
राजस्थान में साल 2021 के अक्टूबर में पराली जलाने के 124 मामले सामने आएं थे जो इस साल 160% बढ़ कर 318 हो गए हैं. उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मामलों की बात करें तो, पिछले साल उत्तर प्रदेश में पराली जलाने के 1060 मामले सामने आएं थे जो इस साल कम होकर 768 रह गए हैं. हरियाणा में ये आंकड़ा 2914 से कम होकर 1995 रह गया है.
वीडियो: दिल्ली में प्रदूषण बढ़ाने के लिए पराली नहीं ये है बड़ी वजह











.webp?width=275)

.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



