भारत सरकार ने दाऊद का जो पासपोर्ट रद्द कर दिया था, ब्रिटेन सरकार के पास उस पासपोर्ट का रिकॉर्ड भी है. दाऊद के इस लिस्ट में आने से ब्रिटेन में उसकी करीब एक हजार करोड़ की प्रॉपर्टी फंस गई है.दाऊद का पता बताना? 1. 37, 30वीं गली. डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी कराची, पाकिस्तान 2. 29, मरगला रोड, एफ-6:2, गली नंबर 22, कराची, पाकिस्तान 3. नूरबाद, कराची, पाकिस्तान 4. वॉइट हाउस, सऊदी मस्जिद के करीब, क्लीफटन, कराची पाकिस्तान लिस्ट में और कौन-कौन? 1. श्रीलंका का LTTE 2. बब्बर खालसा 3. इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन 4. खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स 5. हिजबुल मुजाहिदीन
ब्रिटेन में दाऊद की लगी वाट, नहीं लगा पाएगा नोटों की ढेरी
ब्रिटेन ने दाऊद के आर्थिक लेन-देन पर बैन लगा दिया है. उसके कराची के 4 पते भी दिए हैं. लिख लो, खत डालने के काम आएंगे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
दाऊद इब्राहिम की वाट लग गई है ब्रिटेन में. ब्रिटेन सरकार ने दाऊद इब्राहिम के आर्थिक लेन-देन पर बैन लगाया है. इस लिस्ट में और भी कई गुंडे बदमाश और आतंकवादी संगठन हैं, पर इंडिया की पैदाइश वाला सिर्फ दाऊद ही है. ब्रिटेन की सरकार ने दाऊद के पाकिस्तान के कराची में होने की बात भी मानी. दाऊद के चार पाकिस्तानी पते भी बताए हैं. ये जो लिस्ट ब्रिटेन सरकार के फाइनेंशियल डिपार्टमेंट ने बनाई है. इसका नाम है 'कॉन्सोलिडेटिड लिस्ट ऑफ फाइनेंशियल सैंक्शन्स टार्गेट्स'. लिस्ट में दाऊद की नागरिकता इंडियन लिखी हुई है. इस लिस्ट में जिसका नाम होता है, उसकी प्रॉपर्टी जब्त कर ली जाती है. साथ ही पैसे के लेन-देन पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी जाती है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement



















