The Lallantop

इशरत खुलासे से पहले हेडली के साथ खेला गया KBC!

वकील उज्ज्वल निकम ने दिए थे तीन चॉइस. कोर्ट की कार्यवाही की अंदरूनी खबर.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आतंकी डेविड कोलमैन हेडली ने गुरुवार को स्पेशल कोर्ट में कहा कि इशरत जहां लश्कर ए तैयबा की सुसाइड बॉम्बर थी. लेकिन इससे पहले हेडली के साथ कोर्ट में खेला गया एक मल्टीपल चॉइस क्विज. अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' ने कोर्ट की कार्यवाही की अंदरूनी खबर दी है. बात वहां से शुरू हुई जब सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने हेडली से पूछा कि क्या वह लश्कर की महिला विंग के बारे में कुछ जानता है. 'मुझे नहीं पता. मैं भूल गया. लेकिन अगर आप मुझे याद दिला सकते हैं तो....' अमेरिका से वीडियो लिंक के जरिये जुड़े हेडली ने कहा.
निकम ने याद दिलाया कि आतंकी अबू ऐमान की मां लश्कर की महिला विंग की इंचार्ज थी. फिर उज्ज्वल ने पूछा कि क्या तुम लश्कर की किसी सुसाइड बॉम्बर को जानते हो? हेडली ने ना में जवाब दिया.

उसने कहा कि इस वक्त उसे किसी सुसाइड बॉम्बर का नाम याद नहीं आ रहा. लेकिन फिर हेडली ने कहा कि लश्कर लीडर मुजम्मिल भट्ट ने उसे इंडिया में एक नाकाम ऑपरेशन के बारे में बताया था. उज्ज्वल ने पूछा कि वह ऑपरेशन किस बारे में था? इस पर हेडली ने कहा, 'मुझे याद नहीं. लेकिन किसी नाके पर पुलिस के साथ शूटआउट हुआ था.' निकम ने पूथा कि इस नाकाम ऑपरेशन में पुरुष आतंकी थे या महिला आतंकी? 'पुलिस से शूटआउट में एक महिला मारी गई थी.' हेडली ने जवाब दिया.
निकम बोले, 'मैं तुम्हें तीन नाम बता रहा हूं. क्या तुम बता सकते हो कि इनमें से वो कौन थी?' फिर निकम ने वे तीन नाम लिए. ये नाम थे, नूरजहां बेगम, इशरत जहां और मुमताज बेगम. थोड़ा रुककर हेडली ने जवाब दिया, 'मुझे लगता है कि ये दूसरी वाली थी.'

कोर्ट ने दर्ज किया, 'लश्कर के उस नाकाम ऑपरेशन में मारी गई महिला का नाम इशरत जहां था.' कार्यवाही के आखिर में जब हेडली को उसका बयान पढ़कर सुनाया जा रहा था, उसने कहा, 'मुझे लगता है कि वह महिला इंडियन थी, पाकिस्तानी नहीं. मुझे जो बताया गया, उससे मैं इतना ही समझ पाया.' निकम ने उस जगह के बारे में पूछा जहां शूटआउट हुआ. निकम ने फिर तीन ऑप्शन दिए. जम्मू-कश्मीर के अलावा लश्कर कहां एक्टिव है, ये पूछे जाने पर हेडली ने कहा, 'बहुत, बहुत सारी जगह.' निकम फिर सीधे शूटआउट के सवाल पर आ गए. 'मुजम्मिल भट्ट ने और कहां-कहां आतंकी वारदात को अंजाम दिया? क्या यह महाराष्ट्र था, गुजरात था या कर्नाटक था?' हेडली ने कहा कि 26/11 के हमले में महाराष्ट्र को टारगेट किया गया और उसे नहीं पता कि मैप में कर्नाटक किधर है. 'क्या वो गुजरात में हुआ था? वो नाकाम ऑपरेशन क्या गुजरात में हुआ था?' निकम ने पूछा. 'हां. हां हां.' अपनी याददाश्त को ताज़ा करते हुए हेडली ने जवाब दिया.
  इशरत जहां आखिर थी कौन? इशरत जहां एनकाउंटर: पहले और बाद हेडली के खुलासे से BJP फ्रंटफुट पर
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement