The Lallantop

दामाद ने ससुर को बहुत मारा, नाक-कान काटके रख दिया, अपनी पत्नी से ग़ुस्सा था!

ससुर के घर 10-12 लोगों को लेकर पहुंचा था आरोपी दामाद.

Advertisement
post-main-image
एमडीएम अस्पताल में भर्ती हैं सुखराम बिश्नोई. (तस्वीर- आजतक)

राजस्थान के बाड़मेर में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का कान और नाक उसी के दामाद ने काट दिए. खबर के मुताबिक पीड़ित सुखराम बिश्नोई के साथ हुई इस दरिंदगी में उनकी बेटी के ससुराल के लोगों का हाथ बताया गया है. घटना मंगलवार, 13 सितंबर की रात को हुई. आरोपी दामाद कुछ लोगों के साथ रात में पीड़ित सुखराम बिश्नोई के घर में घुसा और उन पर हमला कर दिया. हमलावरों की संख्या 10 से ज्यादा बताई गई है. आरोप है कि दामाद सुखराम को मारने को इतना आतुर था कि उनकी नाक और एक कान तक काट दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सुखराम बिश्नोई बाड़मेर के सोंडी गांव के रहने वाले हैं. इलाके के सेदवा पुलिस स्टेशन के एएसआई अचालाराम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया,

"मंगलवार की रात आरोपियों ने बिश्नोई के घर जाकर उन पर हमला किया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि उनकी बेटी अपने पति से अलग होकर रह रही है. उसने कुछ साल पहले पति के खिलाफ पुलिस में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था."

Advertisement

पुलिस के मुताबिक सुखराम बिश्नोई ने ही उसे बताया है कि बेटी के पति और रिश्तेदारों ने उन पर हमला किया. घटना के बाद दर्ज हुई FIR में 5-6 लोगों के नाम हैं. लेकिन पुलिस का कहना है कि हमले में और भी लोग शामिल थे. एएसआई अचालाराम ने बताया,

"बिश्नोई की बेटी इस समय किसी और व्यक्ति के साथ रह रही है. पीड़ित का कहना है कि इससे उनका दामाद और उसका परिवार काफी गुस्से में था जिसके चलते उन पर हमला हुआ. पुलिस में दर्ज शिकायत में बिश्नोई ने दामाद के अलावा उसके बड़े भाई का नाम भी लिया है."

वहीं एक सीनियर अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा,

Advertisement

"सेदवा थाना क्षेत्र के सुखराम ने अपनी बेटी की शादी की थी. लेकिन वो अपनी पति के साथ खुश नहीं थीं. वो कहीं और चली गईं. इसको लेकर ससुराल वाले लड़ाई-झगड़ा करने लगे. उन्होंने पीड़ित के साथ मारपीट की है. वो घायल हैं और जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती हैं. इनकी पत्नी ने जो एफआईआर दी है उसमें 5-6 नामजद लोग हैं. 8-10 अन्य लोग भी शामिल बताए गए हैं. जांच करके साफ हो जाएगा कि कौन-कौन शामिल था. उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. फायरिंग की बात हुई है, लेकिन अभी साफ नहीं है. धारदार हथियार का इस्तेमाल हुआ होगा. बाकी चीजें जांच से साफ होंगी."

घटना को करीब दो दिन हो गए हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है.

राजस्थान: बच्ची ने लोन ऐप डाउनलोड किया, हैकर्स ने मां की फोटो चुराकर न्यूज फोटो बनाकर वायरल कर दी

Advertisement