The Lallantop

राजस्थान में फिर दलित छात्र की पिटाई! टेस्ट में सवाल का जवाब नहीं दिया था

परिजनों के मुताबिक बुधवार को पीड़ित बच्चा अपने भाई के साथ स्कूल गया था. जब बच्चे ने टेस्ट में सवाल पूरे नहीं किए तो टीचर ने उसकी कथित तौर पर पिटाई कर दी.

Advertisement
post-main-image
बाड़मेर के स्कूल में दलित छात्र की पिटाई (फोटो- आजतक)

राजस्थान (Rajasthan) में बाड़मेर (Barmer) के एक सरकारी स्कूल (Government School) में 7 वीं क्लास के दलित बच्चे (Dalit Student) की पिटाई का मामला सामने आ रहा है. आरोप है कि टीचर ने टेस्ट में एक सवाल का जवाब न देने पर बच्चे को इस तरह थप्पड़ मारा कि उसका सिर दीवार से जा लगा. तबीयत बिगड़ने पर बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने टीचर को हिरासत में ले लिया है और थाने में पूछताछ की जा रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Rajasthan के  Barmer का मामला

घटना बाड़मेर शहर के नंबर 4 सरकारी स्कूल की है. पीड़ित के परिजनों ने टीचर पर बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है. परिजनों के मुताबिक बुधवार को पीड़ित बच्चा अपने भाई के साथ स्कूल गया था. जब बच्चे ने टेस्ट में सवाल पूरे नहीं किए तो टीचर अशोक माली ने उसकी कथित तौर पर पिटाई कर दी. परिजनों का आरोप है कि टीचर ने बेटे को जोरदार तमाचा मारा जिसके चलते उसका सिर दीवार से जा लगा था.

बेहोशी की हालत में घर पहुंचा छात्र

रिपोर्ट के मुताबिक घायल बच्चे के भाई ने ऑफिस जाकर मैडम को बुलाया और उसे ऑफिस में ले जाया गया. परिजनों ने बताया कि बच्चा बेहोशी की हालत में घर पर पहुंचा था. फिर परिवार ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया.

Advertisement

बच्चे का इलाज कर रहे सर्जन डॉक्टर दिलीप चौधरी ने बताया-

 “बच्चे ने पेट दर्द होने की बात बताई है. फिलहाल बच्चे का स्वास्थ्य सामान्य है. इलाज किया जा रहा है.”

अस्पताल वालों ने ही पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से अब तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है. अगर शिकायत दर्ज होती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

कोतवाल गंगाराम ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया

“अस्पताल परिसर से सूचना मिली कि बच्चे के साथ मारपीट की गई है. जिला अस्पताल पहुंचकर बच्चे व पीड़ित के बयान लिए गए है. बयानों के आधार पर टीचर को थाने बुलाया लिया गया है. टीचर से पूछताछ कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट मिली नहीं है.”

इससे पहले जालोर में भी एक दलित बच्चे के साथ टीचर द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया था.  

देखें वीडियो- राजस्थान के अलवर में भीड़ ने ट्रैक्टर चोरी के शक में शख्स को पीट पीट कर मार डाला

Advertisement