The Lallantop

मास्क न पहनने के लिए साधुओं को पीटने वाली कांग्रेस पार्षद का अपना मास्क कहां है?

घर से निकलने और सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के पहले आईना देख लेना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
पार्षद जी को समाज की इतनी चिंता है कि दूसरों की मास्क ना पहनने पर धुलाई करने के चक्कर में खुद मास्क पहनना भूल गईं. फोटो - ट्विटर
मुंह पर मास्क. प्रॉपर तरीके से. कोरोना (Corona Virus) संक्रमण से बचाव का सबसे बेसिक स्टेप. लगातार अथॉरिटी कह-कह थक गई. मगर बड़ी आबादी इस चेतावनी को अब तक अनसुना करती आ रही है. कोरोना नियमों को ताक पर रखने वालों को लेकर प्रशासन भी सख्ती बरतता रहा है. लगातार किसी के उठक-बैठक टाइप वीडियो सामने आते रहते हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो आया है राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से. जहां एक महिला, साधुओं से झड़प कर रही है. उनपर हाथ साफ कर रही है. क्योंकि उनके चेहरों से मास्क गायब है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पूरा मामला बताते हैं. हनुमानगढ़ जिले का पीलीबंगा क्षेत्र. दो साधु गली से गुजर रहे थे. इतने में घेरे गए. घेरने वाली शख्स थीं वार्ड 35 की कांग्रेस पार्षद पूनम महंत. वीडियो में देखा जा सकता है कि पूनम उन दोनों शख्सों को घर के बाहर बने चबूतरे पर बैठने को कहती है. धक्का देती है. एक के सिर पर थप्पड़ घुमा देती हैं. उनसे पूछती है कि जानते नहीं कोरोना चल रहा है. फिर पूछती है. लेकिन इस बार हाथ में थामे डंडे को उठाकर. कि पता नहीं ये कोरोना काल है. बिल्कुल वाजिब बात. दोनों साधुओं के चेहरे पर कोई मास्क नहीं था. पूनम ने पूछा कि मास्क कहां है. उनमें से एक ने गले में टंग रहे कपड़े की ओर इशारा किया. पूनम ने उस कपड़े से मुंह ढकने को कहा. डांटते हुए. दोनों ने पालन किया. वीडियो समाप्त. किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया को भेंट कर दिया. शायद सोचा होगा कि कांग्रेस पार्षद की जागरूकता की तारीफ होगी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. उलटा लोग ट्रोल करने लगे. वजह थी कि पार्षद जी के खुद के चेहरे से मास्क गायब था. अनढंके मुंह से ही वो दोनों साधुओं को डांटे जा रही थी. उन्हें मास्क पहनने को कह रही थी. इसपर लोगों ने उनकी क्लास लगा दी. एक यूज़र ने लिखा,
मास्क न पहनने के कारण संतों को पीटने वाली ये महिला कांग्रेस की पार्षद पूनम महंत है. हैरानी की बात ये है कि पीटने वाली महिला ने खुद भी मास्क नहीं पहना है.
  मामला बाहर निकला तो पार्षद जी तक भी खबर पहुंची. ठीक कुछ घंटे बाद उनका दूसरा वीडियो आया. जहां वो राह चलते किसी अन्य साधु को पास बुलाकर मास्क बांटती दिख रही हैं. अपने दूसरे वीडियो में वो मास्क पहने दिखाई दे रही हैं. साथ ही साधु को कोरोना में ध्यान देने की नसीहत दे रही हैं. लोग पार्ट 2 वाले वीडियो को हल्की स्क्रिप्ट का नमूना बता रहे हैं. बाकी पार्षद जी के लट्ठमार वीडियो पर अभी तक उनकी पार्टी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement