The Lallantop

सड़क पर ट्रक खड़ा था, ठेकेदार ने उतनी जगह छोड़ पूरा रोड बना दिया!

किसने बनाया ये मुजस्समा?

Advertisement
post-main-image
ट्रक की वायरल तस्वीरें

ठेकेदारों के अजब-गजब निर्माण के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral Videos) होते रहते हैं. अब ऐसा ही एक गजब का वीडियो मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Viral News) से सामने आया. यहां जबलपुर जिले में एक कॉन्ट्रैक्टर की बनाई सड़क वायरल है. कॉन्ट्रैक्टर ने एक सीसी रोड बनाया. ऐसा बनाया कि आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बन गया. सड़क को देख लोग कह रहे हैं कि किसने बनाया ये मुजस्समा? एकदम मीम टाइप मटीरियल मिल गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब आप सोच रहे होंगे कि इस सड़क में वायरल होने जैसा क्या है? हम आपको बताते हैं. ठेकेदार को 500 मीटर सड़क बनाने का ठेका मिला था. इस कच्चे रास्ते में एक ट्रक खड़ा था. ठेकेदार ने उसे हटवाया ही नहीं और उसके चारों ओर पूरी सड़क बना दी. ट्रक वहीं खड़ा रहा और ठेकेदार ने पूरी सड़क बनाकर तैयार कर दी. घटना जबलपुर में दीवान आधार सिंह वार्ड की है. इस सड़क और ट्रक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. पहले आप भी ये वीडियो देखिए...

मध्य प्रदेश तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस ट्रक को पुलिस ने जब्त कर सड़क पर खड़ा किया था. सड़क बनाते वक्त ठेकेदार ने पुलिस से बात की लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया. फिर ठेकेदार ने खड़े ट्रक के चारों ओर सड़क बना दी. उस वक्त नवरात्र चल रहे थे तो ठेकेदार भक्तों के लिए जल्दबाजी में सड़क बना दी. अब ट्रक हटने का इंतजार किया जा रहा है ताकि सड़क का निर्माण पूरा किया जा सके. सड़क आपकी सफलता का रास्ता है और ट्रक एकदम पड़ोसी माफिक बीच में खड़ा है. लोग तो इस सड़क पर अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

Advertisement

देखें वीडियो- सड़क पर फूल बेचने वाली लड़की असल में एक मॉडल निकली!

Advertisement
Advertisement