The Lallantop

अमेरिका ने भारत का टैरिफ घटाया तो कांग्रेस ने पीएम मोदी के लिए क्या कहा?

Congress ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे डील हो या PM Narendra Modi और राष्ट्रपति Donald Trump के बीच बातचीत, इनकी जानकारी अमेरिकी साइड से ही आई है.

Advertisement
post-main-image
कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी (बाएं) और राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (दाएं) की बातचीत पर प्रतिक्रिया दी.

अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगने वाला टैरिफ घटाने का फैसला किया है. सोमवार, 2 फरवरी की रात भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच बात हुई, जिसमें टैरिफ घटाने पर सहमति बनी. अब भारत पर अमेरिकी टैरिफ 50 फीसदी से घटकर 18 फीसदी हो जाएगा. इस डील पर कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी है. विपक्षी दल ने कहा कि लगता है पीएम मोदी ट्रंप के दबाव में हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कांग्रेस ने सवाल किया कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच बातचीत की जानकारी भारत के बजाय अमेरिका ने दी. नई दिल्ली में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ही बताया था कि राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच बात हो रही है. इस पर कांग्रेस ने सवाल खड़ा किया कि यह जानकारी भारत की तरफ से क्यों नहीं आई.

जब टैरिफ घटाने की डील फाइनल हुई, तो कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने X पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा,

Advertisement

"उन्होंने (डॉनल्ड ट्रंप) वॉशिंगटन डीसी से ऑपरेशन सिंदूर को रोकने की घोषणा की.

उन्होंने वॉशिंगटन से रूस और वेनेजुएला से भारत की तेल खरीद के बारे में अपडेट की घोषणा की.

उन्होंने अब वॉशिंगटन से भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा की है, जिसकी पूरी डिटेल्स का इंतजार है."

jairam ramesh
जयराम रमेश का पोस्ट. (X @Jairam_Ramesh)

उन्होंने आगे लिखा,

"प्रधानमंत्री मोदी किसी वजह से राष्ट्रपति ट्रंप के सामने साफ तौर पर दबाव में दिखाई देते हैं- सामान्य तौर पर होने वाली गले-मिलने की झप्पियों की बात तो दूर, अब पीएम उनके साथ दिखने तक से असहज नजर आते हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि पीएम मोदी ने आखिरकार हार मान ली है. यह निश्चित रूप से फादर ऑफ ऑल डील्स नहीं हो सकती.

वॉशिंगटन में साफ तौर मोगैम्बो खुश है."

Advertisement
jairam ramesh
जयराम रमेश का पोस्ट. (X @Jairam_Ramesh)

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटाया, ट्रंप का ऐलान

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे डील या दोनों नेताओं के बीच बातचीत, इनकी जानकारी अमेरिकी साइड से ही आई है. जयराम रमेश ने लिखा कि अब एक रूटीन बनता जा रहा है कि भारत को अपनी ही सरकार की कार्रवाइयों के बारे में राष्ट्रपति ट्रंप या उनके नियुक्त प्रतिनिधियों से जानकारी मिलती है.

वीडियो: एपस्टीन फाइलों में नॉर्वे के राजनयिक ने भारतीयों के लिए ऐसा क्या लिखा कि बवाल मच मिला?

Advertisement