The Lallantop

जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के बाद बीजेपी के निशाने क्यों आ गए शशि थरूर?

Zimbabwe के खिलाफ दूसरे T20I में टीम इंडिया की जीत के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर BJP के निशाने पर आ गए हैं. दरअसल पहले मुकाबले में इंडिया की हार के बाद शशि थरूर ने BCCI और BJP पर तंज कसा था.

Advertisement
post-main-image
शशि थरूर ने ट्रोल होने पर खुशी जताई है.

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20I में इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में इंडिया ने जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराया. इससे पहले 6 जुलाई को खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद टीम इंडिया ने दूसरे मैच में धमाकेदार अंदाज में कमबैक किया. टीम इंडिया के इस कमबैक के सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चे हैं. इस जीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अचानक कांग्रेस नेता शशि थरूर ट्रेंड करने लगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

शशि थरूर ने टीम इंडिया की जीत पर बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, 

युवा भारतीय टीम को बधाई, जिसने आज जिम्बाब्वे को 100 रनों से हरा दिया. खासकर @IamAbhiSharma4 को, जिनका शतक T20I में भारत की ओर से तीसरा सबसे तेज शतक था. खुशी है कि उन्होंने कल के खराब प्रदर्शन से इतनी जल्दी वापसी की. एक सुखद उद्देश्य के लिए ट्रोल किए जाने पर मुझे खुशी है.

Advertisement

अपने एक्स पोस्ट की आखिरी पैरा में शशि थरूर ने लिखा कि मुझे ट्रोल किए जाने पर खुशी है. आखिर शशि थरूर को ट्रोल क्यों किया जा रहा है? इसकी पीछे की कहानी आपको बताते हैं. 
दरअसल जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में मिली हार के बाद थरूर ने BCCI पर निशाना साधते हुए बोर्ड को अहंकारी बताया था. और उन पर चीजों को हल्के में लेने का आरोप लगाया था. साथ ही इस हार के बहाने थरूर ने BJP  पर भी कटाक्ष किया था.

शशि थरूर ने एक्स पर लिखा, 

भारत की भारत की T20I विश्व कप जीत पर मुंबई में हुए जश्न की गूंज अभी थमी भी नहीं है कि आज हरारे में जिम्बाब्वे के हाथों हमारी हार हो गई. बीसीसीआई ने चीजों को हल्के में लिया और यही उसकी सजा थी. चाहे 4 जून हो या 6 जुलाई, अहंकार में कमी आई है. अच्छा खेला जिम्बाब्वे!

Advertisement

ये भी पढ़ें - पहली हार का सबक और मैच का प्रेशर, टीम इंडिया ने 100 रन से जिम्बाब्वे को ऐसे धोया!

अब दूसरे टी20I में टीम इंडिया की जीत के बाद बीजेपी ने शशि थरूर पर पलटवार किया है. BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर लिखा, 

क्या शशि थरूर और कांग्रेस टीम इंडिया से माफ़ी मांगेंगे? कांग्रेस, शशि थरूर और उनके इकोसिस्टम ने मोदी और बीजेपी से अपनी नफ़रत में भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी नफ़रत और नकारात्मकता का शिकार बनाया, उसके एक दिन बाद हमारे लड़कों ने जवाबी हमला किया. जिम्बाब्वे के खिलाफ़ बड़ी जीत दर्ज की. सवाल बना हुआ है, कल कांग्रेस भारत की हार का जश्न क्यों मना रही थी? वे भारत की सेना, संस्था और यहाँ तक कि खेलों को सिर्फ़ इसलिए कमतर क्यों आंकते रहते हैं क्योंकि वे मोदी से नफ़रत करते हैं? कांग्रेस भारत विरोधी है.
 

BJP की केरल इकाई ने भी शशि थरूर पर देश को बदनाम करने का आरोप लगाया है. केरल भाजपा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस के पोस्टर ब्वॉय शशि थरूर ने फिर वही किया है. सिर्फ एक हार और उन्होंने देश को बदनाम करने का एक और मौका नहीं गंवाया.

वीडियो: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की कमाई का पूरा गणित यहां समझिए

Advertisement