गुजरात चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) में भरसक बयानबाज़ी चल रही है. सिद्धपुर के कांग्रेस उम्मीदवार चंदन ठाकोर (Chandan Thakor) ने कहा था कि सिर्फ़ मुसलमान ही कांग्रेस को बचा सकते हैं. अब इस पर भाजपा की प्रतिक्रिया आई है. BJP ने कांग्रेस पर 'तुष्टीकरण' के आरोप लगाए हैं.
'कांग्रेस को मुसलमान ही बचाएंगे,' कांग्रेस उम्मीदवार का बयान वायरल
बीजेपी बोली- कांग्रेस नेता 'तुष्टिकरण का भाईजान' बनने की होड़ लगा रहे हैं


19 नवंबर को गुजरात कांग्रेस उम्मीदवार चंदन ठाकोर ने एक रैली के दौरान कहा,
'तुष्टिकरण के भाईजान'"बीजेपी सरकार ने पूरे देश को गड्ढे में धकेल दिया है. अगर देश को कोई बचा सकता है, तो वो है मुस्लिम समुदाय. और, अगर कांग्रेस पार्टी को कोई बचा सकता है, तो वो मुस्लिम समुदाय है. मैं इसका केवल एक उदाहरण बताता हूं. NRC के मुद्दे पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सड़कों पर उतरे थे. मुसलमानों के लिए कोई दूसरी पार्टी खड़ी नहीं हुई. ये एकमात्र पार्टी है, जो पूरे देश में आपकी रक्षा कर रही है.”
चंदन ठाकोर का बयान वायरल होने के बाद से बीजेपी, कांग्रेस पर हमलावर हैं. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया,
"भाजपा सरकार ने ही आपका ट्रिपल तालक और हज सब्सिडी बंद किया. पूर्व PM मनमोहन सिंह के ये कहने के बाद कि संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है और हिंदू आस्था पर जर्किहोली और बाक़ी नेताओं के हिंदू-आहत हमले के बाद अब कांग्रेस पार्टी साफ़-साफ़ मुस्लिम तुष्टीकरण पर उतर गई है. कोई संयोग नहीं है. पहले कई कांग्रेस नेताओं ने हिंदू आस्था को आहत किया और अब 'तुष्टिकरण का भाईजान' बनने की होड़ लगा रहे हैं क्योंकि उन्हें गोपाल इटालिया और राजेंद्र पाल से डर है. INC = I Need Communalism. #चुनावीहिंदू."
गुजरात का चुनाव है दो चरणों में- 1 और 4 दिसंबर. अभी बयानबाज़ी चलती रहेगी. चंदन ठाकोर के बयान पर आप क्या सोचते हैं, कॉमेंट सेक्शन में बताइए.
गुजरात चुनाव 2022: AAP ने जिसकी किडनैपिंग का दावा हुआ, उसने कैमरे पर क्या बताया











.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



