The Lallantop

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी, पिछले महीने भी बढ़े थे दाम

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें 101 रुपये बढ़ गई हैं. ये पिछले 2 महीनों में दूसरी बार है जब कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतें बढ़ी हैं. इससे पहले अक्टूबर में भी इनमें 209 रूपये की बढ़ोतरी हुई थी.

Advertisement
post-main-image
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले महीने भी बढ़ी थीं. (फोटो क्रेडिट - PTI)

कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत 101 रुपये बढ़ (Commercial LPG cylinder price hike) गई है. सरकारी ऑइल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 1 नवंबर को बताया कि देशभर में कई जगहों पर तत्काल प्रभाव से ये कीमतें लागू हो जाएंगी. पिछले 2 महीनों में ये दूसरी बार है जब कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 1,833 रुपये होगी. वहीं, मुंबई में इसकी नई कीमत 1,785.50, कोलकाता में 1,943 और चेन्नई में 1,999.50 रुपये प्रति सिलेंडर होगी.

Advertisement

हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के LPG सिलेंडर की कीम अभी भी 903 रुपये ही है. इसकी कीमत में आखिरी बार अगस्त 2023 में बदलाव हुआ था. तब सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें 200 रुपये कम की थीं.

1 तारीख को तय होती हैं कीमतें

तेल कंपनियां हर महीने की 1 तारीख को कमर्शियल और घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की कीमतें तय करती हैं. कमर्शियल गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल ज्यादातर होटलों और रेस्तरां जैसी बड़ी जगहों पर होता है.

ये भी पढ़ें- उज्ज्वला योजना के लिए LPG सिलेंडर पर सब्सिडी कितनी बढ़ी?

Advertisement

पिछली बार अक्टूबर में भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 209 रुपये बढ़ाई थी. इसके चलते दिल्ली में इनकी कीमत 1,731.50 रुपये हुई थी. वहीं मुंबई में ये कीमत 1,684 रूपये थी. इससे पहले सितंबर में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतें 157.5 और अगस्त में 100 रुपये कम हुई थीं. लेकिन अक्टूबर में 209 रुपये बढ़ने से इसका कोई मतलब नहीं रह गया.

वहीं, अक्टूबर में जेट ईंधन यानि हवाई जहाज के फ्यूल की कीमतों में भी 5 परसेंट की बढ़ोतरी हुई थी. इसे एविएशन टर्बाइन फ्यूल(ATF) कहा जाता है. इसकी कीमतें जुलाई से अक्टूबर तक लगातार बढ़ी हैं. जुलाई के महीने में ये 1.65 फीसदी बढ़ीं. अगस्त में 8.5 और सितंबर में इनमें 14.1 परसेंट की बढ़ोतरी हुई.

ये भी पढ़ें- सिलेंडर बुकिंग से लेकर बैंक के जरूरी काम वॉट्सऐप कर देगा

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: उज्ज्वला योजना के LPG सिलेंडर को लेकर मोदी सरकार के ऐलान में क्या-क्या?

Advertisement