कलर्स वालों ने कपिल को कृष्णा से रिप्लेस कर दिया!
31 जनवरी से नया शो शुरू हो रहा है, 'कॉमेडी नाइट्स लाइव'. उसका प्रोमो आ गया है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का खेला हुआ खतम. अब आएगा कॉमेडी नाइट्स लाइव. 31 जनवरी से शुरू होगा ये शो. हर संडे रात 10 बजे दिखेगा टीवी पर. लीड एक्टर कृष्णा होंगे. वही गोविंदा के भांजे. जिसकी जोड़ी सुदेश लहरी के साथ कॉमेडी सर्कस में जमती थी. अभी ऐसा नहीं है कि कृष्णा खाली बैठे हैं. 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' होस्ट कर रहे हैं. दूसरे शो में आने के बाद ये वाला कॉमेडी नाइट्स बचेगा कि जाएगा कुछ पता नहीं. फिलहाल ये प्रोमो आ गया है कॉमेडी नाइट्स लाइव का. कृष्णा अपने नए घर की तारीफ भरी बेइज्जती निकाल रहे हैं. कपिल के बराबर संभाल लेंगे या उससे ऊपर जाएंगे. क्या पता एकदम से फुस्स हो जाए. ये तो टीवी देखने वाले बताएंगे हम क्या बताएं. https://www.youtube.com/watch?v=lp_AMgzxs_s
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















