The Lallantop

सिलेंडर को गुल्लक बना दिया, सिक्कों की 'बाढ़' देख लोगों ने गणित की सीमाएं लांघ दीं

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @tusharghongade1234 नाम के यूजर ने शेयर किया है. 2 नवंबर को शेयर किए गए इस वीडियो को 6 दिन में 60 लाख़ से ज़्यादा लोग देख चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
गैस कटर से ही सिलेंडर का ऊपर का हिस्सा कटता है तो उसके अंदर से सिक्कों का ढेर निकलता है. (फ़ोटो/वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉाट)

गैस का सिलेंडर किस काम आता है. खाना बनाने के. पानी गर्म करने के. चाय बनाने के. और भी कई काम आता होगा. लेकिन कभी आपने एक सिलेंडर में LPG गैस निकलने के बजाए पैसा निकलते हुए देखा है? हां ऐसा हुआ है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल है (Coins in LPG Gas Cylinder Video).

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @tusharghongade1234 नाम के यूजर ने शेयर किया है. 2 नवंबर को शेयर किए गए इस वीडियो को 6 दिन में 60 लाख़ से ज़्यादा लोग देख चुके हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक LPG सिलेंडर को गैस कटर से काटा जा रहा है. उस समय आपको लगेगा कि पता नहीं क्या देख रहे हैं. लेकिन बाद में सिलेंडर के ऊपर वाला हिस्सा कट जाता है और फिर दिखता है, पैसा ही पैसा. गैस सिलेंडर ऊपर तक 10 रुपये के सिक्कों से भरा पड़ा था. सिलेंडर खाली करते ही सिक्कों का ढेर लग जाता है.

Advertisement

ये वीडियो देखकर लोगों के अंदर से एक अलग क्रिएटिविटी बाहर आ रही है. जिसे वो कॉमेंट्स में लिख रहे हैं. प्रियांशी नाम की एक यूजर ने लिखा,

“सोचो अगर गलत सिलेंडर को काट दिया होता तो?”

दीपक नाम के एक यूजर ने अलग ही गणित लगाकर पैसों का हिसाब बताया,

Advertisement

“एरिया के हिसाब से 3 लाख़ रुपये होंगे. क्योंकि एक 10 रुपये के सिक्के का वॉल्यूम लगभग एक क्यूबिक सेंटीमीटर होता है. और सिलेंडर के अंदर का वॉल्यूम लगभग 30000 क्यूबिक सेंटीमीटर से ज़्यादा होता है.”

एक यूजर ने काम का सवाल पूछते हुए लिखा, 

“सिलेंडर में पैसा गया कैसे?”

आदित्य नाम के यूजर ने लिखा,

“2023 का सबसे बड़ा गुल्लक.”

एक और यूजर ने लिखा,

“भगवान करे आज रात 12 बजे ये सिक्के बंद हो जाएं.”

एक यूजर ने मज़ाक में लिखा,

“कोई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में कॉल करो.”


आपकी इस वायरल वीडियो पर क्या राय है, हमें कॉमेंट बॉक्स में बताइए. 

ये भी पढ़ें: पत्नी को भरण पोषण के 55 हजार देने थे, 7 बोरों में सिक्के भरकर लाया शख्स, कोर्ट ने सबक सिखाया

Advertisement