The Lallantop

चीन के इस छोकरे को रस्सी कूदते देखोगे तो आंखे बाहर आ जाएंगी

मिलिए चीन के सबसे तेज रोप जंपर 'सेन जियाओलिन' से

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
'शोले' फिलिम तो देखे ही होगे. इसके एक सीन में गब्बर सिंह बोलता है, “बहुत नाइंसाफी है... गोली एक और आदमी तीन”. बड़ा ही धांसू डायलॉग है न. ये तो खैर फिलिम का डायलॉग है, पर चीन में रोप जंप के एक इवेंट में एक छोकरे के खिलाफ पांच बंदों को उतार दिया गया. फिर भी उसने अकेले ही उन पांचो को धूल फंका दी. छोकरे का नाम है ‘सेन जियाओलिन', जो केवल 15 साल का है. जियाओलिन चीन के गुआंगझो शहर में रहता है और हाई स्कूल का स्टूडेंट है. रोप जंपिंग के इस चैलेंज में दो टीमें बंटी हुई थीं. एक टीम में जियाओलिन अकेले था और दूसरी टीम में रोप जंपिंग के पांच चाइनीज नेशनल चैंपियंस थे. इस चैलेंज में जो टीम पहले 1,000 जंप पूरा करती, वो जीत जाती. और लड़का जीत गया. अब ये वीडियो देखिए: https://www.facebook.com/cctvnewschina/videos/1399607196746763/ जियाओलिन ने 1,000 जंप के टारगेट को बस 2 मिनट 47 सेकंड में ही पूरा कर लिया. 966 जंप लगाने के बाद रस्सी एक बार उनके पैरों के बीच फंस गई, जिससे एक ड्रॉप हो गया. पर फटाक से स्टांस लेते हुए उसने टारगेट पूरा कर लिया. उसकी एनर्जी और जोश को देखकर दर्शक भी अवाक थे. जियाओलिन के परफॉरमेंस से दर्शक इतने हिप्नोटाइज थे कि एकटक उसे ही जंप करते देखे रहे थे. एक मौका तो ऐसा आ गया, जब वहां मौजूद जज भी जियाओलिन के लिए चीयर करने लगे. china1 दूसरी टीम में 1000 जंप को पांच भाग में पांचों प्लेयर के लिए बांट दिया गया था. दूसरी टीम के हर एक रोप जंपर को 200 जंप लगाने थे. पूरे चैलेंज में जियाओलिन दूसरी टीम के हर प्लेयर से लगभग 10 जंप आगे रहे. जब उस टीम का तीसरा खिलाड़ी जंप कर रहा था, तो रस्सी उसके जूते में उलझ गई और इस तरह दूसरी टीम का भी एक जंप ड्रॉप हो गया. वैसे हम भी बचपन में रोप जंपिंग बहुत करते थे. देसी भाषा में इसको रस्सी कूदना/फांदना कहते हैं. अपने इंडिया में भी ऐसे इवेंट हों, तो कितने ऐसे जियाओलिन निकल सकते हैं, पर फिलहाल तो जियाओलिन को ग्रैंड सलाम.

ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है 

 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement