गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने CBI के 28 अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया. इन अधिकारियों में से 4 ऐसे हैं, जिनके बारे में एक समय खूब चर्चा हुई थी.
बंगले की दीवार लांघकर पी. चिदम्बरम को गिरफ्तार किया, अब राष्ट्रपति मेडल मिला
CBI के 28 अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस मेडल दिया गया.


रामास्वामी पार्थसार्थी
ये डिप्टी SP के पद पर तैनात हैं. इन्होंने INX मीडिया केस में पी चिदम्बरम को उनके घर की दीवार फांदकर गिरफ्तार किया था. कार्तिक चिदम्बरम को भी इसी मामले में उन्होंने अरेस्ट किया था.
स्पेशल क्राइम यूनिट के SP हैं. कॉम्प्लेक्स मर्डर केस को सुलझाने के लिए जाने जाते हैं. बिनय कुमार ने 2006 में महाराष्ट्र के खेरलानजी गांव में हुई हत्याओं की जांच की थी, जिसमें एक अनुसूचित जाति समुदाय के चार सदस्यों को भूमि विवाद के मामले में क्रूरतापूर्वक मार दिया गया था. कुमार ने 2006 में हुए पवनशेखर निंबालकर मर्डर केस, मेघालय के राइनहस्केम खारसोहन मर्डर केस, और मेरठ की कविता रानी मर्डर केस की भी जांच की थी.बिनय कुमार
रामास्वामी पार्थसार्थी और बिनय कुमार, जिन्हें राष्ट्रपति पुलिस मेडल दिया गया.ये भी स्पेशल क्राइम यूनिट में SP के पद पर तैनात है. इन्होंने निठारी मर्डर केस, गाज़ियाबाद का PF घोटाला, पूर्व रेल मंत्री लालू यादव से जुड़े IRCTC केस, मिड-डे मील घोटाला और दिल्ली के ACP राजबीर सिंह की हत्या के मामले की जांच की थी.निर्भय कुमार
धीरेंद्र शंकर शुक्ला
CBI में डिप्टी SP के पद पर तैनात हुए थे. बाद में ज्वाइंट डायरेक्टर बन गए. मुंबई में हुए पत्रकार जे डे की हत्या की सफलतापूर्वक जांच की थी. संयुक्त अरब अमीरात से भारतीय नागरिक रोशन अंसारी को भारत लाने वाली टीम का नेतृत्व किया था. इसके साथ ही, डेरा सच्चा सौदा के मुखिया राम रहीम से जुड़े पत्रकार राजीव रंजन की हत्या के मामले की भी जांच की थी.
निर्भय कुमार और धीरेंद्र शंकर शुक्ला, जिन्हें राष्ट्रपति पुलिस मेडल दिया गया है. इन अधिकारियों के अलावा, कोचीन में ASP थोंदत्तुपरम्बिल वर्गीज और कोलकाता में ASP दिप्टेंदु भट्टाचार्य, CBI अकादमी गाजियाबाद में सब इंस्पेक्टर राजेश सिंह, नई दिल्ली में हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश बिश्नोई और संजय कुमार भट को राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया.
वहीं, जिन अधिकारियों को मेधावी सेवा के लिए पुलिस मेडल दिया गया वे हैं- SP मनोज वर्मा, डिप्टी SP थंगलू ज़मंग, रबी नारायण त्रिपाठी, मुकेश वर्मा, नितेश कुमार, बरुण कुमार सरकार, नारायण चंद्र साहू, ASI नंद किशोर, नूर अली शेख और रोहिताश कुमार धिनवा. हेड कांस्टेबल मदन लाल धीमान, धर्मवीर सिंह, पार्थसारथी शेषाद्रि, कांस्टेबल कैलाश चंद यादव, पवन कुमार, कृष्ण कुमार, और ऑफिस सुप्रीटंडेंट पुष्पा जोशी.
वीडियो देखें : गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट ब्राज़ील राष्ट्रपति जायेर बोल्सोनारो कौन हैं?




















