The Lallantop

मंदिर छोड़ो बे, भगवान राम की कोर्ट में तारीख है

सीता को जंगल भेजने को लेकर बिहार की कोर्ट में मुकदमा हो गया है भगवान राम पर.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
लोग मंदिर बनाने के पीछे पड़े हुए हैं. पर किसी को भगवान राम की फिक्र ही नहीं है. अरे बिहार के सीतामढ़ी में केस हो गया है राम पर. सीता को जंगल भेजने को लेकर एक वकील भगवान राम से बहुत खफा हो गए हैं. क्योंकि वकील साहेब को वकील की फीस तो देनी नहीं है तो कर दिया केस. सोमवार को इसी केस की सुनवाई होनी है. सीतामढ़ी के वकील ठाकुर चंदन सिंह ने भगवान राम के साथ लक्ष्मण को भी लपेटे में लिया है. बोले, 'बिना फैक्ट्स जाने सीता की बेइज्जती की. ऊपर से सीता को जंगल छोड़ने जाने वाले लक्ष्मण ने भगवान राम की हेल्प की. कोई अपनी वाइफ के साथ इत्ता सब कैसे कर सकता है.' वकील साहेब ने ये याचिका शनिवार को दायर की थी. कोर्ट सोमवार को इस बात का फैसला करेगा कि केस में सुनवाई करनी है या रिजेक्ट करना है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement