The Lallantop

बिकनी में दिख रही ये औरत 70 साल की है, देखकर खुशी भी होती है और चिंता भी

इस उम्र में औरतें नानी, दादी बन जाती हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सोशल मीडिया पर सत्तर साल की दादी जी की बिकनी वाली तस्वीर खूब वायरल हो रही है. उनकी शरीर इतना फिट है कि उनसे आधी उम्र की महिलाएं भी रश्क करें. आखिर उन्होंने ये किया कैसे? ऑस्ट्रेलिया के पर्थ की रहने वाली कैरलाइन हर्ट्ज़ के अपनी फिटनेस का राज इस तरह से बयान करती है-
"मैंने पिछले तीस साल से सफेद चीनी को अलविदा कर दिया है. यह मेरे लिए आसान नहीं था. जिंदगी के 28 साल तक मैं दीवानों की तरह शक्कर खाती आ रही थी. मुझे लगता है कि मेरी फिटनेस के पीछे यह सबसे बड़ा कारण है."
hartz2   उम्र के इस पड़ाव में भी वो अपने शरीर को लेकर खासा सचेत हैं. वो बताती है-
"हमें पता है कि जैसे-जैसे बूढ़े होते जाते हैं, हमारा मेटाबोलिज्म कमजोर होता जाता है. इसका यह मतबल है कि हमें अपने खान-पान पर ख़ास देने की जरूरत है. इसके अलावा अच्छे वर्कआउट की भी."
अपनी खाने-पीने की आदतों के बारे में वो बताती है-
"मैं हमेशा इस बात का खयाल रखती हूं कि हर मील के साथ मेरे शरीर को सही मात्र में प्रोटीन मिलता रहे. ख़ास तौर पर नाश्ते में इसका होना बहुत जरूरी है. यह आपके खाने की ललक को कम करता है. इसका यह मतलब नहीं है कि आप उन चीजों को ना खाएं जो आपको बेहद पसंद है. लेकिन आपको पता होना चाहिए कि आपको कितना खाना चाहिए. "
वो शक्कर की जगह जिलीटोल नाम के नेचुरल स्वीटनर का इस्तेमाल करती हैं. यह स्वीटनर बैरी और फलों से निकला जाता है. केरोलिन के हिसाब से अच्छी नींद आपके शरीर के लिए सबसे जरूरी चीज है. वो आठ घंटे सोने की सलाह देती हैं. hartz3 अगर कोई आदमी अपनी स्वास्थ्य और शरीर को लेकर सचेत है तो इससे बेहतर क्या हो सकता है. लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि महिलाओं के लिए समाज में सुंदरता के कई अप्राकृतिक पैमाने तय कर दिए जाते हैं. यह परेशान करने वाली बात है. आपकी सारी जद्देजहद फिट शरीर की बजाए इस बात पर सिमट जाए कि आप किसी बेवकूफाना ड्रेस में फिट हो पाती हैं या नहीं. अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहिए अपनी लुक को लेकर बेफिक्र. beautymyth 1990 में नोआमी वुल्फ की एक किताब आई थी. "दी ब्यूटी मिथ: हाउ इमेजेज ओग ब्यूटी आर यूज्ड अगेंस्ट वीमेन." इस किताब में उन्होंने बताया कि कैसे सुंदरता के तय खांचे औरतों के खिलाफ इस्तेमाल होते हैं. आखिर में हम इस किताब की चार लाइन आपके सामने रख रहे हैं. यह शायद आपको किसी नतीजे पर पहुंचने में मदद करें.
"एक संस्कृति जो औरतों के दुबले-पतले होने को लेकर पागल है. दरअसल यह जूनून औरतों की सुंदरता को लेकर नहीं है बल्कि औरतों को आज्ञाकारी बनाने लिए है. औरतों के इतिहास में, डाइटिंग सबसे बड़ी अफीम है और इसके नशे में पगलाई औरतों को वश में करना आसान हो जाता है."
यह भी पढ़ें 

'लोग हाथ से छूते हैं, पीछे से पेट सटा देते हैं'

'मेरी लाइफ में सब कुछ नॉर्मल रहा है, 20 की उम्र में अबॉर्शन को छोड़कर'

अमित शाह 'एंटी-रोमियो' नहीं 'एंटी-जूलिएट' सेना बना रहे हैं

 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement