पहले फिरोज ने हेलीकॉप्टर सुधारने की रिक्वेस्ट को हल्के में लिया. लेकिन पता लगा हेलीकॉप्टर सुधारने की जो रिक्वेस्ट थी, वो संजय डी पाटिल की थी. वो कोल्हापुर के बड़े नामों में से एक हैं. उनका एक मेहमान आया था, चेन्नई से. उसे वापस लौटना था. फिरोज को ये बात पता चली तो वो जल्द ही उनके घर पहुंचे. संजय डी पाटिल के बड़े से घर में ये हेलीकॉप्टर खड़ा था.उनके बड़े भाई उस वक़्त गैराज में नहीं थे इसलिए वो नर्वस भी थे. फिर बाद में उनने चीजों को संभाला. देखा कि हेलीकॉप्टर में बिजली का फॉल्ट है. जिसने इंजन को पावर सप्लाई से अलग कर रखा था. बिजली न पहुंचने से हेलीकॉप्टर उड़ने लायक हालत में नहीं था. उनने हाथ लगाया. मैकेनिक वाला दिमाग दौडाया. कुछ चीजें सुधारें और डैशबोर्ड ने हरी बत्ती दे दी. हेलीकॉप्टर जो था उड़ गया. एक कार मैकेनिक ने हेलीकॉप्टर सुधार दिया. फिरोज ने संजय के मेहमान को दीपावली पर घर पहुंचवा दिया. https://www.youtube.com/watch?v=5v07h6uSYJ4
फिरोज भाई ने संजय के मेहमान की दिवाली बना दी
कार मैकेनिक ने सुधारा हेलीकॉप्टर, इसके पहले 2006 में भाई के साथ मिलकर बना चुके हैं अंडरवाटर कार.
Advertisement

फोटो - thelallantop
शुक्रवार की दोपहर थी. कोल्हापुर के फिरोज मोमिन के पास एक अजीब सी रिक्वेस्ट आई. हेलीकॉप्टर सुधारने की. फिरोज कोल्हापुर में कार मैकेनिक हैं. उनका खुद का छोटा सा गैराज है, जहां वो अपने बड़े भाई इम्तियाज़ के साथ कारें सुधारते हैं. फिरोज हर तरह की कार सुधारने के लिए फेमस हैं. इसके पहले 2006 में वो वंडर कार बना चुके हैं. ये कार फिरोज और उनके भाई ने मिलकर बनाई थी. ये एक मोडीफाइड अंडर वाटर कार थी.
Advertisement












