The Lallantop

पापा के क्यूटत्व ने बिगाड़ी बेटी की 'कैसी लग रही हूं मैं' वाली सेल्फी

बिटिया ने इंस्टाग्राम पर सेल्फी डाली तो पापा ने रोका नहीं. अपनी भी झोंक दी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
मेरी दोस्त ने अपने पापा को फेसबुक पर ब्लॉक कर रखा है. उसकी एक वजह ये भी होगी. वैसे अपने यहां के पापा लोगों की चिंता बेटी के फेसबुक पर होने भर से बढ़ जाती है. उसके सेल्फी डालने, पोयम लिखने, बॉयफ्रेंड के साथ फोटो डालने पर तो फेसबुक की जगह लाल किताब बन जाती है. इसी तरह सेल्फी डालने वाली एक लड़की की आदत पप्पा ने छुड़ा दी. वो भी चिल्ल पों मचाकर नहीं. बड़े क्यूट जुगाड़ से.
पापा का नाम है 'बर मार्टिन.' इन्होंने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी पाउट वाली सेल्फी डाली. टैटू वाली भी. उनके नीचे जो कमेंट आए उनसे मार्टिन थोड़ा अपसेट हुए. लेकिन इत्ता नहीं गड़बड़ाए कि कमेंट करने वालों को गरिया दें. सोचा कि बेटी को ही रोका जाए. न भी रुके लेकिन ये वाहियात कमेंट करने वाले हारी बोल जाए.
फिर एकदम डिट्टो वही पोज लेकर दे दनादन अपनी सेल्फी चेंपने लगे. साथ में लिखा कि 'अब बताओ, कैसा लग रहा हूं मैं.'
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement