The Lallantop

बंडाना छीनकर छज्जे पर जा बैठा बंदर, लड़के ने लालच देकर फंसा दिया!

लोगों को टोपीवाला की कहानी याद आ गई

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

कुछ मंदिर और कई जगहें ऐसी होती हैं जहां बंदर (Indian Monkey Viral Video) ज्यादा होते हैं. बंदर लोगों की चीज उठाकर भाग जाते हैं. कई बार वापस कर देते हैं तो कई बार नजर ही नहीं आते हैं. कई बार ऐसा होता है कि चीज लेकर बंदर भाग जाता है और फिर शख्स के सामने ही बैठकर उसे चिढ़ाता है. ऐसे कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral Videos) होते रहते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है. इसमें बंदर डाल-डाल तो शख्स पात-पात रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बंदर लड़के का बंडाना छीनकर ले जाता है. बंजर ऊपर छज्जे पर बैठ जाता है और लड़का अपने दोस्त के साथ नीचे खड़ा रहता है. बंदर कपड़ा वापस नहीं करता. तभी लड़का दिमाग लगाता है और ड्रिंक का एक ट्रेटा पैक ले आता है. इसके बाद वो उसे बंदर की ओर फेंकता है. बंदर ट्रेट्रा पैक को पकड़ने के लिए हाथ खोलता है तो कपड़ा नीचे गिर जाता है और पैक भी पकड़ में नहीं आता है. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Advertisement

इस वीडियो पर 30 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं. वायरल वीडियो देख लोगों को टोपीवाला और बंदर की वो कहानी याद आ गई जो उन्होंने स्कूल में पढ़ी और सुनी थी. लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कह रहे हैं कि लड़के ने अपने दिमाग का 100 प्रतिशत इस्तेमाल किया है.' किसी ने लिखा कि बचपन की वो कहानी आखिरकार सच हो गई.' एक यूजर ने लिखा कि हमने सिर्फ कहानी पढ़ी थी, इसने तो अप्लाई कर दिया.' कुल मिलाकर लोगों को तो ये पूरा मामला काफी पसंद आ रहा है. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: ध्रुव राठी का वीडियो डिलीट कराना अब डाबर को ही क्यों महंगा पड़ा?

Advertisement
Advertisement