The Lallantop

'15 लाख तो मिले नहीं! मोदी के चक्कर में हो गई 12 लाख की उधारी'

मोदी की लखनऊ रैली के लिए BJP कार्यकर्ता ने बुक थी ट्रेन. अब रेलवे ने नोटिस भेजकर वाट लगा रखी है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
15 लाख रुपये का वादा याद है मितरों. हां जो अब 'जुमला' करार दे दिया गया है. लेकिन अब एक बीजेपी कार्यकर्ता को नरेंद्र मोदी की रैलियां और रुपये देने का वादा ज्यादा ही चुभ रहा है. क्योंकि मोदी की रैली के चक्कर में फतेहपुर सीकरी के बीजेपी कार्यकर्ता विनोद समारिया पर रेलवे वालों की 12 लाख रुपये की उधारी चढ़ गई है. बंदा 'कर्ज चुकाओ बे' नोटिस से इतना परेशान है कि सुसाइड की बातें कर रहा है.
बहुत समय पहले नहीं, ये दो साल पुरानी बात है. 2014 चल रिया था. मोदी की थड़ाथड़ रैलियां पब्लिक के बीच हो री थीं. आगरा से 50 किलोमीटर दूर फतेहपुर सीकरी के पास बीजेपी के डिस्ट्रिक्ट लेवल इन चार्ज थे विनोद समारिया. इनको मिली जिम्मेदारी, लखनऊ में मोदी की रैली के लिए भीड़ लाओ फतेहपुर सीकरी से. बस एक जिम्मेदार कार्यकर्ता की तरह ट्रेन की 19 कोच बुक कर दिए विनोद बाबू ने.
1 मार्च 2014 को ट्रेन लखनऊ के लिए निकली. दो दिन बाद वापसी हुई. हर तरह वाह वाही हुई. रैली सफल रही टाइप्स. लेकिन फिर आई 11 मार्च. और विनोद को मिला रेलवे का नोटिस, 12 लाख रुपये चुकाओ. ये नोटिस विनोद को इसलिए मिला, क्योंकि रेलवे में बुकिंग विनोद के नाम से हुई थी.
विनोद ने नोटिस मिलने के बाद परेशान हैं. बोले, 'कर्ज से परेशां किसान सुसाइड कर रहे हैं. ऐसे में मैं क्या करूं? मैंने स्टेट यूनिट से बात की. इस बारे में बताया. उन्होंने कहा कि फिक्र न करो. लेकिन झेलना तो मुझे पड़ रहा है.' बीते दो साल से विनोद को लगातार नोटिस मिल रहे हैं. विनोद भी बीजेपी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं. बट नो पॉजिटिव रिस्पॉन्स येट.
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, रेलवे ने कहा- बीजेपी ने 12 लाख रुपये ट्रेन बुकिंग के लिए दिए. 6 लाख रुपये सिक्योरिटी के लिए जमा किए गए. जर्नी के दौरान आवन-जावन में चार स्टेशनों पर रुकना था. विनोद को अभी 12 लाख रुपये और चुकाने हैं. बीजेपी उत्तर प्रदेश के प्रेसिडेंट लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा, 'इवेंट के बाद से रेलवे और बीजेपी के बीच कुछ डिस्पयूट चल रहा है. एक बार दोनों के बीच विवाद सुलझ जाए, बीजेपी सारा बकाया चुकाने के लिए तैयार है.'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement