The Lallantop

BJP का स्टिंग ऑपरेशन- "AAP नेता ने जूनियर इंजीनियर से पैसे मांगे"

संबित पात्रा बोले- 'अरविंद केजरीवाल इस नेता के बगैर MCD का कोई फैसला नहीं लेते.'

Advertisement
post-main-image
अरविंद केजरीवाल के साथ मुकेश गोयल और प्रेस कॉन्फ्रेंस करते संबित पात्रा. (क्रेडिट- FB/Aaj Tak)

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार, 18 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए AAP नेता मुकेश गोयल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया. मुकेश गोयल मध्य प्रदेश में AAP के प्रभारी हैं. मुकेश गोयल ने BJP के स्टिंग को फर्जी बताया है. उन्होंने कहा कि वीडियो को एडिट किया गया है और ऑडियो भी फर्जी है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
BJP ने AAP नेता मुकेश गोयल पर लगाए आरोप

बीजेपी ने मुकेश गोयल पर एक स्टिंग ऑपरेशन करने का दावा करते हुए एक वीडियो जारी किया. BJP की ओर से आरोप लगाया गया है कि मुकेश गोयल एक जूनियर इंजीनियर से पैसे मांग रहे थे. वीडियो जारी करते हुए BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने AAP और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला.

संबित पात्रा ने कहा,

Advertisement

आम आदमी पार्टी कोई साधारण पार्टी नहीं है. ये ठगों के ठग हैं. महाठगों को लूटने की क्षमता, भ्रष्टाचारियों के ऊपर भी भ्रष्टाचार करने की क्षमता. देश में भ्रष्टाचार के मामले में एक कम समय अवधि के अंदर नंबर वन और अव्वल भ्रष्टाचारी बनने की क्षमता किसी में है, तो ये आम आदमी में पार्टी में है.

संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल इस नेता (मुकेश गोयल) की सलाह के बिना MCD के चुनाव को लेकर या MCD की रणनीतियों को लेकर कोई फैसला नहीं लेते. पात्रा ने कहा कि अभी जो MCD के टिकट बंटे हैं, उसमें गोयल की सहमति और फीडबैक लिया गया.

'संबित पात्रा के खिलाफ केस करूंगा'

मुकेश गोयल MCD चुनाव में आदर्श नगर के वार्ड नंबर 15 से AAP के प्रत्याशी भी हैं. उन्होंने कहा- बीजेपी की ओर से जारी वीडियो को फर्जी बताते हुए कहा कि वे किसी भी जांच एजेंसी से जांच कराने के लिए तैयार हैं. आजतक के पंकज जैन की रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश गोयल ने कहा है कि वे संबित पात्रा के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे. उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव AAP जीतने वाली है, इसलिए BJP अनाप-शनाप आरोप लगा रही है.

Advertisement

वीडियो- AAP पर 90 लाख में टिकट बेचने का आरोप लगाने वाले ने कहा अभी और खुलासे करूंगा?

Advertisement